Paris Olympics: रोइंग में एकमात्र भारतीय एथलीट ने जगाई मेडल की आस! अब रेपेचेज में हिस्सा लेंगे बलराज
Paris Olympics: पेरिस में शानदार और अभूतपूर्व उद्घाटन समारोह के बाद अब 27 जुलाई से मेडल के लिए महामुकाबले शुरू हो चुके हैं। हर एथलीट पदक की उम्मीद के साथ मैदान पर उतर रहा है। इस बीच रोवर बलराज पंवार ने शनिवार को भारत की ओर से खेल की अच्छी शुरुआत की।
बलराज पंवार ने हासिल किया चौथा स्थान
भारत के बलराज पंवार ने रोइंग स्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त किया और वे रेपेचेज में पहुंच गए। वे पुरुष एकल स्कल्स क्वालीफिकेशन के लिए रेपेचेज जाएंगे। बलराज ने 7:07.11 मिनट का समय निकाला, जो मिस्र के अब्देलखलेक एलबन्ना के 7:05.06 मिनट से थोड़ा कम है, जिन्होंने पहली हीट से क्वार्टर फाइनल के लिए अंतिम स्थान प्राप्त किया।

बलराज के पास अगले दौर में जाने का मौका
दरअसल, रेपेचेज नियम उन एथलीट को अगले दौर में जारी रखने की अनुमति देता है जो थोड़े अंतर से योग्यता मानकों को पूरा करने में विफल रहे। इसे एक तरह से वाइल्ड कार्ड एंट्री की तरह से समझ सकते हैं।
पदक की उम्मीद बरकरार
भारतीय रोवर बलराज पंवार के इस परिणाम ने उन्हें अगले दौर में स्वतः आगे बढ़ने की गारंटी नहीं दी। हालांकि, पंवार के पास आगामी रेपेचेज दौर में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर अभी भी है। बलराज पंवार अब 28 जुलाई को रेपेचेज राउंड में हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़िए- Paris 2024 Olympics, Day 1 Live: ओलंपिक में भारतीय एथलीट दिखा रहे हैं दम! यहां देखें हर मुकाबले का लाइव अपडेट
टॉप थ्री ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
बलराज इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के थॉमस मैकिनटोश (6 मिनट 55.92 सेकेंड), स्टीफानोस एनतोस्कोस (7 मिनट 1.79 सेकेंड) और अब्देलखालेक एलबाना (7 मिनट 5.06 सेकेंड) से पीछे रहे। प्रत्येक हीट से टॉप तीन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि बलराज ने जरा से अंतर पर ये मौका गंवा दिया, लेकिन गोल्ड न सही तो अब उनके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications