Paris Olympics: मनु-सरबजोत के मेडल के अलावा आज का दिन खराब, जानें भारत को किन इवेंट्स में मिली हार
Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में आज भारत के प्रदर्शन पर बात करें, तो एक मेडल आता। मनु भाकर और सरबजोत ने मिलकर मिक्स्ड पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। कुछ अन्य खेलों में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन कई मैचों में हैरानी भी हुई।
हॉकी में भारतीय टीम ने अपने तीसरे मैच में भी बेहतरीन कार्य करते हुए आयरलैंड को पराजित कर दिया। पुरुष बैडमिंटन के डबल्स में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने अपना मुकाबला जीत लिया। रोइंग में बलराज बाहर हो गए और मेडल इवेंट तक नहीं जा पाए।

बॉक्सिंग में अमित पंघाल से उम्मीदें थीं लेकिन वह पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। आर्चरी में भी निराशा हाथ लगी। महिला बैडमिंटन के डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा का अभियान समाप्त हो गया। दोनों लगातार तीसरा मुकाबला हारीं। आज के इवेंट्स में भारत का प्रदर्शन नीचे देखा जा सकता है।
- मनु भाकर और सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया, भारत का यह दूसरा मेडल है।
- मुक्केबाजी में अमित पंचाल को जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा के खिलाफ हार मिली, वह पहले राउंड में ही बाहर हो गए।
- महिला डबल्स बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टा की जोड़ी को लगातार तीसरी हार मिली, दोनों बाहर हो गईं।
- पुरुष डबल्स बैडमिंटन में भारत के लिए सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया की जोड़ी को हरा दिया, दोनों ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
- हॉकी में धमाका जारी है, भारत ने आयरलैंड की टीम को 2-0 से पराजित कर दिया, अगला मैच बेल्जियम से होगा।
- रोइंग में बलराज का अभियान समाप्त हो गया, वह क्वार्टर फाइनल मैच में पीछे रह गए और सेमीफाइनल में नहीं जा पाए।
- तीरंदाजी में अंकिता भकत हारकर बाहर हो गई, उनको पोलैंड की मिसजोर वियोलेटा के खिलाफ पराजय मिली।
- पुरुषों की ट्रैप शूट स्पर्धा में भारत के पृथ्वीराज टोंडाइमन बाहर हो गए, क्वालिफिकेशन राउंड में उनका अभियान 21वें स्थान पर समाप्त हुआ।
- बॉक्सिंग के 57 किलोग्राम इवेंट में भारत की जैसमीन लम्बोरिया पहले राउंड में हारकर बाहर हो गईं।
- महिला ट्रेप शूटिंग में राजेश्वरी और श्रेयांसी ने मिलकर पहले दिन 68 अंक जुटाए, कल भी यह जारी रहेगा।
- आर्चरी के महिला व्यक्तिगत इवेंट में भारत की भजन कौर ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।












Click it and Unblock the Notifications