सिर्फ एक गाना गाने के लिए मिले 16 करोड़ रुपये! पेरिस ओलंपिक में इस सिंगर ने मचाई धूम

Paris 2024 Olympics, Latest News in Hindi: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी में सबसे खास रही दिग्गज गायिका सेलीन डायोन द्वारा प्रस्तुत की गई गीत। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साल 2020 के बाद से यह सेलीन डायोन की पहली स्टेज परफॉर्मेंस थी।

पेरिस ओलंपिक में किया कमाल

सेलीन डायोन 'स्टिफ पर्सन सिंड्रोम' से जूझ रही थीं, जो एक ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसका खुलासा उन्होंने 2022 में किया था। अपनी स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस पेश की। पेरिस ओलंपिक में उनकी वापसी का बहुत बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था।

Paris 2024 1

फैंस के लिए बना यादगार पल

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान सेलीन डायोन ने एफिल टॉवर की बालकनी से फ्रेंच गाना 'हिमने ए लामोर' गाया। उन्होंने 3,500 एक्टर, डांसर और सिंगर्स के शानदार परफॉर्मेस के बीच अपना गाना गाया, जिससे वहां उपस्थित लोगों के लिए यह एक यादगार पल बन गया।

सिर्फ एक गाने के लिए मिले 16 करोड़

यह ओलंपिक इवेंट में उनका पहला प्रदर्शन नहीं था। सेलिन ने इससे पहले 1996 में अटलांटा ओलंपिक में प्रदर्शन किया था। उनकी हाल ही में हुई स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उनके प्रदर्शन के दौरान उनकी सेहत सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम मौजूद थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पेरिस ओलंपिक में अपने प्रदर्शन के लिए सेलीन डायोन को अच्छी खासी रकम मिली है। उन्हें कथित तौर पर सिर्फ़ एक गाना गाने के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

एडिथ पियाफ को दी श्रद्धांजलि

एफिल टॉवर की बालकनी पर खड़ी होकर सेलिन ने फ्रेंच गायिका एडिथ पियाफ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एडिथ के गीत को उसी भाव से गाया, जैसे 75 साल पहले गाया गया था। यह गीत एडिथ पियाफ और फ्रेंच-अल्जीरियाई बॉक्सर मार्सेल सेर्डन के बीच की दुखद प्रेम कहानी को बयां करता है। एडिथ ने यह गीत अपने प्रेमी के लिए लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+