Paris Olympics: लक्ष्य की दहाड़ के बाद सात्विक और चिराग ने भी मचाया तहलका
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत ने बैडमिंटन में अच्छी शुरुआत की है। सिंगल्स के पहले मुकाबले में भारत के लिए लक्ष्य सेन ने धमाका कर दिया और मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया। लक्ष्य सेन ने दूसरे सेट में रोमांचक तरीके से वापसी कर मैच अपने नाम किया। डबल्स में चिराग और सात्विक ने जीत दर्ज की।
ग्रुप चरण में सिंगल्स के मुकाबले में लक्ष्य सेन और ग्वाटेमेले के खिलाड़ी केविन कॉर्डन के बीच मुकाबले में लक्ष्य सेन ने पहले सेट में फुर्ती दर्शाई और विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। लक्ष्य ने यह सेट एकतरफा जीत लिया। उन्होंने कॉर्डन को 21-8 से पराजित कर दिया।

दूसरे सेट में कॉर्डन ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए लक्ष्य सेन को पीछे छोड़ दिया। ब्रेक तक उनके पास लीड थी। इसके बाद लक्ष्य सेन के लिए मामला मुश्किल लग रहा था लेकिन लक्ष्य ने वापसी करते हुए कॉर्डन को गेम पॉइंट पर रोक दिया और 22-20 के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी और लुकास कोरवी/रोनन लाबा के बीच मिक्स्ड डबल्स के पहले सेट में टक्कर देखने को मिली लेकिन भारतीय जोड़ी ने यह सेट अपने नाम कर लिया। दोनों ने मिलकर फ्रेंज जोड़ी को 21-17 से पहले सेट में मात दी। दूसरे सेट में भी दोनों ने 21-14 से हराते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
उधर टेबल टेनिस में भारत के लिए हरमीत देसाई ने बड़ा धमाका करते हुए जॉर्डन के अबू यमन को बुरी तरह पराजित कर दिया। उन्होंने यह मैच 4-0 से जीत लिया। हरमीत ने पहला सेट 11-7 से अपने नाम किया। इसके बाद अगले तीन सेट उन्होंने 11-9, 11-5, 11-5 से जीते।












Click it and Unblock the Notifications