Paralympics: भाला फेंक में नवदीप सिंह ने जीता गोल्‍ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

Paris Paralympics 2024, Navdeep Singh: पेरिस पैरालिंपिक में भारत के जेवलिन थ्रोअर नवदीप ने पुरुषों की पुरुषों की भाला फेंक F41 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्‍ड मेडल जीता है। शुरुआत में नवदीप सिंह को सिल्‍वर मेडल मिला था लेकिन ईरानी एथलीट बेट सयाह सादेघ को अयोग्य करार दिए जाने के बाद उनके सिल्‍वर मेडल को गोल्‍ड मेडल में बदल दिया गया है।

इस जीत के साथ पैरालिंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 29 हो गई है, जिसमें सात स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारत के खिलाड़ी नवदीप सिंह की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुएए एक पोस्‍ट लिखी है।

Navdeep Singh

प्रधानमंत्री मोदी का बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवदीप सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने एक्‍स पर पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा "अविश्वसनीय नवदीप ने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक F41 स्पर्धा में रजत पदक जीता है! उनकी सफलता उनके असाधारण जज्बे का प्रतिबिंब है। उन्हें बधाई, भारत खुश है।

कोच ने बताया नवदीप का सिल्‍वर कैसे गोल्‍ड में हुआ अपग्रेड

वहीं पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की भाला फेंक F41 में नवदीप के रजत पदक को स्वर्ण पदक में अपग्रेड करने पर, भारत के पैरा-एथलेटिक्स मुख्य कोच सत्यनारायण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा "ईरान की अपील खारिज कर दी गई है और नवदीप के रजत पदक को स्वर्ण पदक में अपग्रेड किया गया है। यह ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईरान के एथलीट ने अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति की आचार संहिता का उल्लंघन किया। ईरान ने विरोध किया लेकिन आईपीसी ने इसे खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+