Paralympics 2024: भारत के लिए आज पैरालंपिक में कौन जीता? प्रदर्शन पर एक नजर
Paralympics Mein Aaj Kon Jeeta: पेरिस पैरालंपिक में आज भारत के लिए एक मेडल आया लेकिन रात को चार मेडल आए थे। जैवेलिन थ्रो और हाई जम्प में भारत ने धमाका कर दिया। इसके बाद शॉट पुट में भी मेडल अपने नाम कर लिया था। अंत में भारत के लिए हरविंदर ने गोल्ड मेडल जीत लिया, टोक्यो पैरालंपिक में जीते गए मेडल्स से भारत आगे निकल गया है।
भारत के पास अब कुल 21 मेडल हो गए हैं। अभी समय है। आज के दिन में हुए इवेंट्स में भारत को ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी। आज के दिन हुए इवेंट्स का रिजल्ट यहाँ देखा जा सकता है। हरविंदर ने भारत के लिए अंत में गोल्ड जीता, अब कुल चार गोल्ड हो गए हैं।

- पुरुष व्यक्तिगत सी2 साइकिलिंग में शेख अरशद ग्यारहवें नम्बर पर रहे। उन्होंने सबसे ज्यादा टाइम लिया।
- महिलाओं की सी3 में ज्योति गडेरिया 16वें स्थान पर रहीं, वह सबसे निचले पायदान पर रहीं।
- मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1 निहल सिंह 19वें रुद्रांश खंडेलवाल 22वें स्थान पर रहे।
- पुरुषों के F46 शॉट पुट फाइनल मैच में सचिन सरजेराव खिलारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मोहम्मद यासेर, रोहित कुमार क्रमशः आठवें और नौवें नम्बर पर रहे।
- महिला शॉट पुट F46 में रावत अमीषा 14वें स्थान पर रहा।
- पैरा टेबल टेनिस WS4 के क्वार्टर फाइनल में भावनाबेन पटेल को पराजय का सामना करना पड़ा।
- 49 किलोग्राम पैरा-लिफ्टिंग में परमजीत कुमार आठवें स्थान पर रहे।
- जैवेलिन के F46 में अजीत सिंह ने सिल्वर और सुंदर गुर्जर ने कांस्य पदक जीता।
- हाई जम्प में शरद कुमार ने सिल्वर और मरिय्प्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
- हरविंदर सिंह ने आर्चरी में धमाल मचाते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications