Paralympics Schedule Today: भारत को मिल सकते हैं आज कुछ मेडल, जानिए सभी इवेंट्स का शेड्यूल
Paralympics, India Schedule 4 September: पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारत को आज मेडल जीतने की उम्मीद है। आज होने वाले मैचों में 4 से 5 मेडल मुकाबले हैं। भारतीय एथलीट अगर इन मैचों में अच्छा खेल दिखाते हैं, तो मेडल्स टैली में आंकड़ा ऊपर जा सकता है। पावरलिफ्टिंग में सकीना पर नजरें रहेंगी।
शॉट पुट में भी फाइनल मैच के दौरान भारत के तीन प्लेयर शिरकत करने वाले हैं। महिला शॉट पुट के फाइनल में अमीषा रावत पर नजरें रहने वाली हैं। मुकाबले दोपहर तक शुरू होकर रात तक चलने वाले हैं। भारत के आज के मैचों का शेड्यूल यहाँ देखा जा सकता है।

- 11:57- पैरा साइक्लिंग: पुरुषों का C2 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल फ़ाइनल - अरशद शेख
- 12:32- पैरा साइक्लिंग: महिला सी1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल फाइनल - ज्योति गडेरिया
- 1:00- पैरा शूटिंग: मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 क्वालीफायर - निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल
- 1:35- पैरा एथलेटिक्स: पुरुषों का शॉट पुट F46 फ़ाइनल - मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव खिलारी
- 2:15- पैरा टेबल टेनिस: महिला एकल वर्ग 4 क्वार्टर फाइनल - भावना पटेल बनाम झोउ यिंग (चीन)
- 3:17- पैरा एथलेटिक्स: महिला शॉट पुट F46 फ़ाइनल - अमीषा रावत
- 3:30- पैरा पावरलिफ्टिंग: पुरुषों का 49 किग्रा फ़ाइनल - परमजीत कुमार
- 5:49- पैरा तीरंदाजी: पुरुष रिकर्व प्री-क्वार्टर - हरविंदर सिंह बनाम त्सेंग लुंग-हुई (ताइवान)
- 8:30- पैरा पावरलिफ्टिंग: महिला 45 किग्रा फ़ाइनल - सकीना खातून
- 10:50- पैरा एथलेटिक्स: पुरुष क्लब थ्रो F51 फ़ाइनल - धरमबीर, प्रणव सूरमा और अमित कुमार सरोहा
- 11:03- पैरा एथलेटिक्स: महिलाओं की 100 मीटर टी12 हीट - सिमरन












Click it and Unblock the Notifications