Paralympics 2024: महिला और पुरुष पैरा-बैडमिंटन में भारत को दो गोल्ड मेडल मैचों में मिली हार

Paralympics 2024: बैडमिंटन के महिला सिंगल्स में भारत का सपना टूट गया है। पुरुष वर्ष में नितेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता था लेकिन महिला वर्ग के गोल्ड मेडल में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत के लिए SU5 में तुलसीमती स्पर्धा कर रही थीं और सामने चीन की यांग किया जिया थी।

फाइनल मैच में तुलसीमती को चीनी शटलर ने मौका नहीं दिया। हालांकि पहले सेट में भारत की शटलर के पास मौके थे यकीन चीनी शटलर 4 अंकों के फासले से मैच अपने नाम कर लिया। 21-17 से यांग किया जिया ने इस सेट को जीतकर मुकाबले में लीड हासिल कर ली।

tulasimathi

इसके बाद दूसरे सेट में भी स्थिति में बदलाव देखने को नहीं मिला। इस बार चीनी शटलर की आक्रामकता और ज्यादा थी। इस बार किया जिया ने मुकाबला 21-10 से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा और सपना भी टूट गया।

इसी कैटेगरी में भारत को कांस्य पदक मिला है। इस इवेंट में भारत के लिए मनीषा रामदास स्पर्धा कर रही थीं। मनीषा ने डेनमार्क की कैथरीन रोजनग्रेन को पहले सेट में 21-12 से हरा दिया। इसके बाद दूसरे सेट में रामदास ने तगड़ा जोर लगाया और सेट 21-8 से जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

पुरुष पैरा-बैडमिंटन SL4 में भारत के सुहास यतिराज को गोल्ड मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा। उनको फ़्रांस के मजूर लूकस के सामने 2-0 से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस तरह भारत को महिला और पुरुष दोनों वर्गों में सिल्वर मेडल मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+