हार बर्दाश्त नहीं कर पाईं पाकिस्तानी खिलाड़ी, कोर्ट पर की शर्मनाक हरकत! कैमरे में कैद हुआ मामला
Pakistani Squash Player Mehwish Ali: एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में पाकिस्तान की एक महिला खिलाड़ी के बर्ताव ने सबको चौंका दिया। अंडर-17 कैटेगरी के राउंड ऑफ 16 मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मेविश अली (Mehwish Ali) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मिडल फिंगर (बीच वाली उंगली) दिखाकर खेल भावना की सभी सीमाएं पार कर दीं। उनका यह व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हांगकांग की खिलाड़ी से हार गई मैच (Pakistani Squash Player Mehwish Ali)
यह घटना तब घटी जब मेविश को हांगकांग की खिलाड़ी चंग वाई एल (Chung Y L) के खिलाफ 13-11, 5-11, 11-13 और 4-11 से हार का सामना करना पड़ा। हार के तुरंत बाद गुस्से में आकर मेविश ने दर्शकों और अपनी प्रतिद्वंद्वी के सामने मिडल फिंगर दिखा दी, जो कि किसी भी खेल की मर्यादा के खिलाफ है।

पाकिस्तान के बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा बेहतर
हालांकि इस घटना के बावजूद पाकिस्तान के बाकी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। साउथ कोरिया के गिमचियोन शहर में हो रही 32वीं एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में गुरुवार को पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सभी पांचों ने अपने मुकाबले सीधे सेटों में (3-0) जीतकर दिखा दिया कि पाकिस्तान की जूनियर स्क्वैश टीम में दम है।
ऐसी रही है खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
बॉयज़ U-19 कैटेगरी में तीसरे नंबर के खिलाड़ी अब्दुल्ला नवाज़ ने हांगकांग के वोंग विंग कुएन को 11-4, 11-6, 11-6 से हराया। वहीं, U-15 कैटेगरी में टॉप सीड नऊमान खान ने भारत के हर्षल राणा को 11-6, 11-5, 11-7 से हराया। अहमद रेयान खान ने मलेशिया के अरमान मर्ज़हा को एकतरफा अंदाज में 11-7, 11-3, 11-3 से हराया। बॉयज़ U-13 में मोहम्मद सोहेल अदनान ने भारत के अभ्युदय अरोड़ा को 11-2, 11-8, 11-2 से हराया।
वहीं गर्ल्स U-15 कैटेगरी में महनूर अली ने भारत की अनीका कलांकी को 11-6, 11-2, 11-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, एक ओर जहां पाकिस्तान के खिलाड़ी विजयी रहे। वहीं मेविश अली की इस हरकत ने देश की छवि पर नकारात्मक असर डाला है।












Click it and Unblock the Notifications