नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी साथी Arshad Nadeem पर ब्लॉक की मार! भारत में बंद हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

पाकिस्तान के ओलंपिक जैवलिन थ्रोअर चैंपियन अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार शाम को भारत में बंद कर दिया गया। यह एक्शन जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई- एक ऐसा पल, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।

यह कदम भारत सरकार की कड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद किया गया है। अरशद नदीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि उनका अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है क्योंकि 'हमने एक कानूनी अनुरोध का पालन किया है, जो इस कंटेंट को प्रतिबंधित करने के लिए था।'

arshad nadeem neeraj chopra

हालांकि, पाकिस्तान के कुछ अन्य प्रमुख क्रिकेटर्स जैसे बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स अभी भी भारत से एक्सेस किए जा सकते हैं।

आतंकी हमले के बाद भारत ने उठाए कदम
भारत सरकार ने आतंकवादी हमले के बाद कई कड़ी कार्रवाइयां की हैं, जिनमें पाकिस्तानी एक्टर और खेल हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करना भी शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में आतंकवाद के खिलाफ अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई और कहा कि हमलावरों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

अफरीदी और शोएब अख्तर के अकाउंट्स पर भी कार्रवाई
अरशद नदीम के अलावा, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी और पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल्स भी भारत में ब्लॉक हो चुके हैं। हालांकि, अफरीदी और अख्तर के इंस्टाग्राम अकाउंट्स अभी भी भारत में उपलब्ध हैं, और वे सोशल मीडिया पर विवादों में बने रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+