एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच बिहार में होगा मुकाबला, पाक टीम ने दी सहमति, सरकार से भी मिली अनुमति

Asia Cup: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के साथ रिश्ते तल्खी भरे चल रहे हैं। ऐसे में खेलों को लेकर भी मामला अटका हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान की टीम भारत में खेलने के लिए आने वाली है।

इंडिया टुडे के अनुसार खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है। एशिया कप में खेलने के लिए पाक टीम भारत में आएगी।

asia cup

दरअसल एशिया कप क्रिकेट सितम्बर माह में होना है और भारत ही इसका मेजबान है लेकिन यहां दूसरे गेम के लिए परमिशन मिली है। हॉकी एशिया कप के लिए पाक टीम भारत में खेलने के लिए आने वाली है। जूनियर टीम भी भारत आएगी और 27 अगस्त से इवेंट होगा।

एशिया कप 7 सितम्बर तक चलने वाला है और बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा। राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर कोई रोक नहीं होगी।

मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि हम भारत में खेलने आने वाली किसी भी टीम के खिलाफ नहीं हैं। बहुपक्षीय टूर्नामेंट में ठीक है लेकिन द्विपक्षीय टूर्नामेंट अलग है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के दौरान भिड़ंत की संभावना है और साल के अंत में भारत में ही होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें आमने-सामने आ सकती हैं। अगर पाकिस्तान एफआईएच प्रो लीग में वापसी की पुष्टि करता है तो एशियाई खेलों और विश्व कप से पहले भी दोनों देशों के बीच और मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए दोनों टीमों को क्वालीफाई करना पड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हर खेल में तीव्रता वाला ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+