Paris Olympics: आज रोइंग के मुकाबले में उतरेगा एकमात्र भारतीय एथलीट, गोल्ड के लिए पक्की होगी दावेदारी

Paris Olympics, July 27: पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक तौर पर शुरू हो गए हैं। खेलों के सबसे बड़े मंच पर भारत ने इस बार कुल 117 एथलीट को मैदान में उतारा है। आज यानी 27 जुलाई को खेलों के महाकुंभ में होने वाले गेम्स में बैडमिंटन, रोइंग, शूटिंग और हॉकी समेत अन्य खेल में रोमांचक एक्शन देखने के लिए तैयार हो जाइए। यहां आप आज के गेम्स का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

ओलंपिक में आज कौन-कौन से मुकाबले होंगे

olympics

बैडमिंटन
पुरुष एकल समूह चरण (एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल समूह चरण (पी वी सिंधु), पुरुष युगल समूह चरण (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल समूह चरण (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा) ये मुकाबले दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।

रोइंग
पुरुष एकल स्कल्स हीट्स (बलराज पंवार)। ये मुकाबला दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

शूटिंग
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम योग्यता (संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता, एलावेनिल वलारिवन, रमिता जिंदल)। दोपहर 12:30 बजे से।

शूटिंग
10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष योग्यता (सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा)। दोपहर 2 बजे से।

शूटिंग
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम पदक राउंड (योग्यता के अधीन)। दोपहर 2 बजे से।

टेनिस
पहले दौर के मैच। पुरुष एकल (सुमित नागल), पुरुष युगल (रोहन बोपन्ना और एन. श्रीराम बालाजी)। दोपहर 3:30 बजे से।

शूटिंग
10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन (रिदम सांगवान, मनु भाकर)। शाम 4 बजे से।

टेबल टेनिस
पुरुष एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई) और महिला एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) प्रारंभिक दौर। शाम 6:30 बजे से।

मुक्केबाजी
महिला 54 किग्रा (प्रीति पवार), राउंड ऑफ 32: शाम 7 बजे से।

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: ओलंपिक एथलीट्स को वेलकम किट में मिलता है बहुत कुछ! वायरल वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

हॉकी
पुरुष ग्रुप बी। भारत बनाम न्यूजीलैंड: रात 9 बजे से मुकाबला शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+