ओलंपिक में मेडल जीतने वाले अमन सहरावत के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप? कहानी भावुक कर देगी

Aman Sehrawat Biography: भारतीय पहलवान (रेसलर) अमन सहरावत ने मेंस फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर भारतीयों को बड़ी खुशी दी है। अमन सहरावत पेलिस ओलंपिक 2024 में भारत को रेसलिंग में मेडल दिलाने वाले पहले पहलवान हैं।

अमन सहरावत ने अपने गुरु और आइडिल रवि दहिया को हराकर ओलपिंक में क्वालीफाई किया था। अमन सहरावत ने 21 साल की उम्र में अपना पहला ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अमन सहरावत के संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। आइए जानें कौन हैं अमन सहरावत और क्या है उनकी कहानी?

Aman Sehrawat Profile

ये भी पढ़ें- बांस की छड़ी से की शुरुआत, पिता अब भी करते हैं मजदूरी, अरशद नदीम के संघर्ष की कहानी भावुक कर देगी

Aman Sehrawat Profile: अमन सहरावत के बारे में जानिए 10 बड़ी बातें

1. अमन सहरावत का जन्म 16 जुलाई 2003 को हुआ था और वह वर्तमान में 21 वर्ष के हैं। वह हरियाणा के झज्जर जिले के बिरोहर से हैं।

2. अमन सहरावत शुरुआत में मिट्टी की कुश्ती से शुरुआत की थी। 2012 ओलंपिक में सुशील कुमार की रजत पदक जीत से प्रेरित होकर वह 10 साल की उम्र में नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में शामिल हो गए थे।

3. अमन सहरावत जब 11 वर्ष के थे, तब उनके माता-पिता दोनों की अलग-अलग मेडिकल परेशानियों की वजह से मौत हो गई थी। उनके दादा ने उनका पालन पोषण किया है। अमन आज तक अपने माता-पिता के गुजर जाने के सदमे में नहीं निकल पाए हैं। उन्हें अपने माता-पिता की कमी हर कदम पर खलती है। अमन की जिंदगी का ये हिस्सा जान सोशल मीडिया पर लोग भावुक हैं।

Aman Sehrawat Profile

ये भी पढ़ें- कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत निकले 'तारक मेहता..' के जबरा फैन, जानिए क्या बताया?

4. अमन सहरावत भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में पुरुष कुश्ती में भारत की ओर से मेडल जीता।

5. अमन सहरावत ने जिस नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से पहलवानी सीखी है, ये वही अखाड़ा है जहां से ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, रवि दहिया, बजरंग पुनिया समेत कई रेसरल खिलाड़ी बने हैं।

6. अमन सहरावत को कुश्ती में जाने की प्रेरणा सुशील कुमार और रवि दहिया से मिली है। सुशील कुमार ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 में लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीती है।

Aman Sehrawat Profile

7. अमन सहरावत ने नूर-सुल्तान में 2019 एशियाई कैडेट चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

8. अमन सहरावत इसके बाद 2022 में अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

9. अमन सहरावत साल 2023 में अस्ताना में एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड और हांग्जो एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

10. अमन सहरावत विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान पेरिस 2024 में कोटा जीतने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष रेसलर बने। इसलिए 57 किलो वाली कैटेगरी में टोक्यो 2020 के सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया की जगह उनको जगह दी गई थी।

ये भी पढे़ं- 'अगले ओलंपिक में पूरी करेगा कमी,' पोते के ब्रॉन्ज जीतते ही भावुक हुए अमन के दादा! देश से कर दिया एक और वादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+