कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत निकले 'तारक मेहता..' के जबरा फैन, जानिए क्या बताया?
Wrestler Aman Sehrawat: भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने पुरुष फ़्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में एक और पदक डाला है। जिसके साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या 6 हो गई।
कांस्य पदक के लिए अहम मुकाबले में अमन ने अपने प्रतिद्वंदी प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ को 13-5 से हराकर मेडल अपने नाम किया। इस बीच अब ओलंपिक मेडल जीतने वाले अमन सहरावत ने बताया कि जब रेसलिंग नहीं करते तो उनको क्या पसंद है?

21 साल के अमन सहरावत ने ओलंपिक में चली आ रही 16 साल पुरानी भारतीय कुश्ती की परम्परा को बरकरार रखते हुए मेडल अपने नाम किया है। मालूम हो कि भारत ने 2008 ओलंपिक से हर बार कुश्ती में मेडल जीता है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान जब अमन से पूछा गया कि जब रेसलिंग नहीं करते तो क्या देखना अच्छा लगता है? तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान कर जाएगा।
जब रेसलिंग नहीं करते तो क्या देखना अच्छा लगता है?
अमन सहरावत ने बताया कि जब वो रेसलिंग नहीं करते तो उनको टीवी शो 'तारक महेता का उल्टा चश्मा' देखना अच्छा लगता है। जैसा कि आपको पता है कि 'तारक मेहता' को लेकर दर्शकों का अलग ही लेवल है। ऐसे में पहलवान अमन की भी इस टीवी शो के प्रति दीवानगी अब किसी से छिपी नहीं है।
काजू कतली है काफी पसंद
इसके अलावा अमन सहरावत ने बताया कि उनको मिठाई में काजू पतली खाना भी काफी पसंद है। ऐसे में अब मेडल विजेता जी भरकर काजू कतली खा सकते हैं।
बता दें कि पेरिस ओलंपिक से खेल के महाकुंभ में डेब्यू करने वाले अमन ने पहली बार में ही मेडल जीतने का शानदार काम किया है। इसी के साथ अमन भारत के लिए सबसे कम उम्र में ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications