पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले नीरज चोपड़ा के लिए आई गुड न्यूज! कोच ने दिया सबसे बड़ा अपडेट

पेरिस ओलंपिक यानी खेलों के महाकुंभ में भारतीय खिलाड़ी देश को मेडल दिलाने और अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। ऐसे खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट है जो भारत को पदक दिलाने की हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे, लेकिन इन पदक के दावेदारों में नीरज चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर है। इस बीच नीरज के कोच ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद
भारत के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ियों में नंबर एक पर नीरज चोपड़ा हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे चोपड़ा पेरिस जाकर अपने प्रतिष्ठित खिताब को बचाने के लिए वीरतापूर्ण प्रदर्शनों को दोहराना चाहेंगे। जैवलिन थ्रोअर ने ओलंपिक में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहला गोल्ड दिलाया था। इस बार भी चोपड़ा से पूरी आशा है कि वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

Neeraj Chopra

एडक्टर की समस्या से उबर चुके हैं नीरज
भाला फेंक में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन, नीरज चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से परेशान कर रहे एडक्टर की समस्या से उबर चुके हैं, उनके जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज़ ने यह जानकारी दी। 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज अब हाई इंटेंसिटी वाले प्रशिक्षण सत्रों से गुजर रहे हैं।

तुर्की के अंताल्या में चल रही नीरज की तैयारी
विशेष रूप से बार्टोनिट्ज़ चोपड़ा को करीब पांच साल से कोचिंग दे रहे हैं, और वह वर्तमान में दिग्गज थ्रोअर के साथ ग्रीष्मकालीन खेलों की तैयारियों के लिए तुर्की के अंताल्या में हैं। क्लॉस ने पीटीआई से कहा कि, 'सब कुछ योजना के अनुसार है। फिलहाल, उसमें (एडक्टर की समस्या) कोई समस्या नहीं है, यह ठीक है, यह अच्छा कर रहा है, उम्मीद है कि ओलंपिक तक ऐसा ही रहेगा।'

उन्होंने कहा कि, 'ओलंपिक में बस कुछ ही दिन का समय बचा है, इसलिए प्रशिक्षण की तीव्रता बहुत ज़्यादा है। वह पूरे थ्रोइंग सत्र ले रहे हैं।' 'हम सुबह में सक्रियता के लिए बारी-बारी से स्प्रिंटिंग, जंपिंग या थ्रोइंग या वेटलिफ्टिंग के सत्र रखते हैं। बार्टोनिट्ज़ ने चोपड़ा की ट्रेनिंग रूटीन के बारे में आगे कहा कि, 'दो सेशन, एक सुबह और एक शाम, दो से ढाई घंटे लंबे होते हैं।'

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच था, एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय और एथलेटिक्स में स्वतंत्रता के बाद पहले भारतीय ओलंपिक पदक विजेता बने। नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्टेड डी फ्रांस में अपने खिताब का बचाव करने की उम्मीद करेंगे।

क्वालीफायर 6 अगस्त को निर्धारित किए गए हैं, जबकि फाइनल 8 अगस्त को होगा। मई में एक छोटी सी चोट के कारण नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा एथलेटिक्स मीट से नाम वापस ले लिया था।

नीरज चोपड़ा ने मई में दोहा डायमंड लीग में चल रहे 2024 सत्र की शुरुआत 88.36 मीटर थ्रो के साथ की और दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद, उन्होंने नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स मीट में भाग लिया, जिसमें 82.27 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। बाद में, उन्हें मई में चेकिया में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेना था।

ये भी पढ़ें- Olympics: भाला थोड़ी आप फेंक दोगे!' गोल्ड पर निशाना साधने से पहले क्यों नर्वस हैं नीरज चोपड़ा? बताई दिल की बात

हालांकि, एडक्टर्स में परेशानी के कारण उन्होंने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। हालांकि, वह फ़िनलैंड में पावो नूरमी खेलों में वापस आ गए, जहां उन्होंने 85.97 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए फ़्रांस की राजधानी जाने से पहले 28 जुलाई तक तुर्किये में ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरिना में प्रशिक्षण लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+