Paris Olympics: नीरज चोपड़ा मेडल पर नजर गड़ाए पहुंचे पेरिस, जानें कब होगा उनका मुकाबला

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में अब तक भारत के लिए शूटिंग टीम ने अच्छा कार्य करते हुए दो पदक हासिल किये हैं। भारत और अन्य इवेंट्स में और भी पदक मिलने की उम्मीद है। पिछले ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा से उम्मीदें हैं।

नीरज चोपड़ा अपने इवेंट के लिए पेरिस पहुँच गए हैं। पेरिस जाने के बाद नीरज ने एक फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसमें मजेदार कैप्शन भी लिखा है। नीरज के फोटो को फैन्स ने काफी पसंद भी किया है और उनसे मेडल की उम्मीदें भी जताई।

neeraj chopra

नीरज ने लिखा 'नमस्कार पेरिस।' इसके बाद उन्होंने लिखा कि पेरिस ओलंपिक के खेल गाँव में पहुँचने को लेकर उत्साहित हूँ। उन्होंने दो फोटो पोस्ट किये हैं। पहले फोटो में नीरज अपने कोच के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरे फोटो में अकेले बैठे हुए हैं।

नीरज चोपड़ा के सामने अपना टाइटल बचाने की चुनौती है। टोक्यो में उन्होंने जैवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इस बार उनसे फिर से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। नीरज चोपड़ा इस बार भी गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलंपिक मेडल अपने नाम कर सकते हैं। इस ग्लोबल इवेंट के लिए उन्होंने तैयारी भी पूरी की है। अगर वह इस बार भी गोल्ड हासिल करते हैं, तो इतिहास रच देंगे। उनके और देश के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा। पीएम मोदी ने भी ओलंपिक से पहले नीरज से बात की थी। नीरज का क्वालीफायर राउंड 6 अगस्त को है।

भारतीय दल ने अब तक शूटिंग में दो कांस्य पदक इस बार जीते हैं। दोनों में मनु भाकर शामिल हैं। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता और बाद में मिक्स्ड इवेंट में भी कांस्य पदक जीत लिया। मिक्ड्स इवेंट में उनके साथ सरबजोत सिंह थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+