नीरज चोपड़ा की माँ ने पीएम मोदी द्वारा चूरमा मांगने पर दिया रिएक्शन, जानें उन्होंने क्या कहा

भारत से पेरिस ओलम्पिक जाने वाले दल के लोगों से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाक़ात की थी। पीएम मोदी ने दल को लीड करने के लिए चुने गए नीरज चोपड़ा से भी बातचीत की। नीरज चोपड़ा से मोदी ने पूछा कि चूरमा कहाँ है। तुम्हारी माँ के हाथ से बना चूरमा खाना है।

इस पर नीरज चोपड़ा ने ओलम्पिक के बाद चूरमा खिलाने का वादा किया। अब नीरज की माँ का रिएक्शन आया है। आईएएनएस के अनुसार नीरज की माँ सरोज देवी ने कहा कि वह पीएम के लिए देशी घी और शक्कर से बना चूरमा बनाएंगी। नीरज की माँ ने कहा कि इस बार पहले से भी खास चूरमा भेजेंगी।

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि उनके बेटे की तैयारी इस बार भी काफी अच्छी है। इंजरी भी पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। इससे पहले नीरज ने भी अपनी चोट को लेकर कहा था कि मैं ठीक हूँ। चोट की वजह से मैंने कुछ इवेंट्स को छोड़ दिया था और फिनलैंड में प्रदर्शन अच्छा रहा था।

गौरतलब है कि नीरज ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। इस बार भी नीरज से उम्मीदें रहेंगी। भारतीय दल की अगुवाई इस बार नीरज करेंगे। हर साल कोई न कोई खिलाड़ी दल को लीड करता है। इस बार यह जिम्मेदारी नीरज चोपड़ा को दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+