पर्दे पर एक्टर, मैदान पर अचूक निशानेबाज, नाना पाटेकर ने 50 की उम्र में जीता था नेशनल लेवल पर मेडल

नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा में उनकी दमदार अदाकारी के लिए लोग याद कर रहे हैं लेकिन उनकी जिंदगी का एक ऐसा पहलू भी था जो फिल्मों की दुनिया से बिल्कुल अलग था। उन्हें खेलों से गहरा लगाव था। क्रिकेट देखने और खेलने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने तक नाना ने खेल को सिर्फ शौक की तरह नहीं देखा, बल्कि उसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाया।

क्रिकेट से उनका जुड़ाव काफी पुराना था। नाना ने बताया था कि वह अपने युवा दिनों में खुद क्रिकेट खेलते थे। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी किया करते थे और मुंबई के मशहूर शिवाजी पार्क में नेट्स पर बल्लेबाजों को गेंद डालने भी जाते थे। यानी जिस खेल को वह देखते थे, उसमें उनकी अपनी भूमिका भी थी।

nana patekar

शूटिंग के मामले में उनकी कहानी कहीं ज्यादा खास रही। इसकी शुरुआत किसी प्रतियोगिता के लिए नहीं हुई थी। 1991 में अपनी फिल्म 'प्रहार' की तैयारी के दौरान नाना ने भारतीय सेना के साथ प्रशिक्षण लिया था। इसी दौरान उनका परिचय हथियारों और निशानेबाजी की बारीकियों से हुआ। आगे चलकर यही अनुभव उनके जुनून में बदल गया।

समय के साथ नाना ने अलग-अलग हथियारों के साथ अभ्यास किया और अपनी निशानेबाजी को बेहतर करते गए। उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन और 300 मीटर बिग-बोर जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा लेना शुरू किया। उनकी रुचि इतनी बढ़ गई कि करीब 49 साल की उम्र में वह नियमित प्रतियोगिताओं में उतरने लगे और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले खेलने लगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक

2004 में नाना पाटेकर ने 48वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 300 मीटर बिग-बोर स्पर्धा में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता इंदौर की बीएसएफ रेओटी रेंज में आयोजित हुई थी।

इसके तीन साल बाद 2007 में वह महाराष्ट्र की टीम का हिस्सा बने, वहां राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में नाना ने 600 में से 549 अंक हासिल किए और व्यक्तिगत वर्ग में टॉप खिलाड़ियों के बीच जगह बनाई। उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें 'Renowned Shot' का दर्जा भी मिला। इस उपाधि के साथ उन्हें बिना सीमा शुल्क के राइफल आयात करने की अनुमति मिल गई।

नाना की खेल यात्रा यहीं नहीं रुकी। उम्र बढ़ने के बावजूद उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना जारी रखा और 60 की उम्र पार करने के बाद भी शूटिंग से जुड़े रहे।

सिर्फ खुद नहीं खेले, दूसरों की भी मदद की

नाना के लिए शूटिंग केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं थी। वह जानते थे कि युवा निशानेबाजों के लिए प्रशिक्षण, गोलियां और उपकरण जुटाना आसान नहीं होता। इसलिए उन्होंने उभरते हुए खिलाड़ियों की मदद करने की कोशिश भी की।

उनका मानना था कि राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजों को बेहतर आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए। सिर्फ पदक और पहचान काफी नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सुरक्षा और जरूरी संसाधन भी मिलने चाहिए। क्रिकेट में उनके फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली हैं और उनके जल्दी आउट होने पर नाना खाना भी नहीं खा पाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+