'मेडल जीतने के बाद मेरे जीवन में कोई बदलाव नहीं आया', मनु भाकर ने आखिर ऐसा क्यों कहा? फैंस हैरान
Manu Bhaker On Social Media: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स और आलोचकों को जवाब देने का काम किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने ऐतिहासिक दोहरे ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद से ब्रेक पर चल रही भाकर ने अपने पोस्ट में बंदूक चलाते हुए एक्शन में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में उन लोगों के लिए एक संदेश लिखा जो उनकी ओलंपिक सफलता के उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं।
'मेडल जीतने के बाद मेरे जीवन में कोई बदलाव नहीं आया'
ओलंपिक मेडल जीतने के बाद लगातार मनु भाकर को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे थे। भाकर ने लिखा कि उन सभी के लिए जो मुझसे पूछ रहे हैं कि पदक जीतने के बाद मेरे जीवन में क्या बदल गया है, मैं आपको बता दूं कि पदक जीतने के बाद मेरे जीवन में कुछ भी नहीं बदला है। मैं वही मनु भाकर हूं और अपने ब्रेक का आनंद ले रही हूं। मैं नवंबर में शूटिंग रेंज में वापस आऊंगी और फिर से ट्रेनिंग शुरू करूंगी।

मनु ने कहा- प्यार और ध्यान के लिए धन्यवाद
मनु भाकर ने आगे लिखा कि आपके प्यार और ध्यान के लिए धन्यवाद। इस बयान ने न केवल उनके आलोचकों को चुप करा दिया बल्कि उनके फैंस को उनकी वापसी के बारे में जानकारी दे दिया है। पेरिस में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद से भाकर एक राष्ट्रीय आइकन बन गई हैं, और कई लोग उनकी जर्नी को प्रेरणादायक बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं मनु
ओलंपिक के बाद विभिन्न आयोजनों में मनु भाकर ने पहुंचकर शूटिंग को लेकर चर्चा की। भारत भर के युवाओं और शूटिंग से जुड़े लोगों को प्रेरित करने के लिए मनु ने कई बातें कही। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भाकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक्टिव रहती हैं। जहाँ वह नियमित रूप से अपने जीवन और करियर के बारे में अपडेट देती रहती हैं। शूटिंग रेंज में अपनी वापसी की घोषणा करने वाली मनु भाकर की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। फैंस लगातार उन्हें लेकर चर्चाएं करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications