ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना के खुलासे से आया भूचाल, मुक्केबाजी महासंघ के निदेशक पर आरोप, आखिर क्या है मामला

Lovlina Borgohain: ओलंपिक में भारत के लिए मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाली लाव्लेना बोरगोहैन ने बॉक्सिंग महासंघ के निदेशक पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ तुरंत हरकत में आ गया है। लवलीना ने निदेशक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी।

महासंघ के कार्यकारी निदेशक रिटायर कर्नल अरुण मलिक के ऊपर अपमानजनक बर्ताव करने का आरोप लगाया गया है। यह भी बताया है कि महिला मुक्केबाजों के साथ उनका व्यवहार काफी भेदभाव वाला रहता है। लवलीना ने दो पेज का पत्र लिखते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Lovlina Borgohain

लवलीना ने 8 जुलाई को हुए एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कर्नल मलिक के ऊपर आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया है कि जूम मीटिंग में उनके साथ खराब बर्ताव किया गया। लवलीना ने आरोप लगाया है कि कर्नल मलिक ने उनके साथ काफी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और नीचा दिखाने का प्रयास किया।

लवलीना ने जताई निराशा

लवलीना का कहना है कि मीटिंग के बाद मुझे काफी निराशा हुई और सोचने पर मजबूर हो गई कि क्या महिला प्लेयर्स को सच में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने अपना पत्र खेल मंत्री मनसुख मांडविया, साई के डायरेक्टर जनरल, भारतीय ओलंपिक संघ और मुक्केबाजी महासंघ को भेजा है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने जांच शुरू की है।

हालांकि आरोपों को कर्नल मलिक ने नकारा है, उनके अनुसार उन्होंने गलत बर्ताव नहीं किया। यह सब तो जांच में ही पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है। अगर कर्नल मलिक का व्यवहार गलत था, तो यह चिंता का विषय है क्योंकि लवलीना या कोई भी अन्य एथलीट देश का उतना ही नाम करते हैं जितना कि एक पुरुष एथलीट।

कब जीता लवलीना ने मेडल

लवलीना बोरगोहैन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 (जो कि 2021 में आयोजित हुआ) में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने महिला वेल्टरवेट (69 किलोग्राम) बॉक्सिंग वर्ग में यह पदक हासिल किया और ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की तीसरी बॉक्सर बनीं। यह उपलब्धि न केवल उनके करियर का अहम मोड़ थी, बल्कि देश के लिए भी गर्व का क्षण था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+