Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में किस राज्य से गए सबसे ज्यादा एथलीट? देखें पूरी लिस्ट
Paris Olympics 2024: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में भारत से इस बार कुल 117 एथलीट गए हैं। भारतीय दल की तैयारी भी अच्छी रही है और पदकों की संख्या में भी वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय दल के खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने भी बात की थी और शुभकामनाएं भी दी।
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में धमाका करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। जैवेलिन थ्रो में नीरज ने गोल्ड हासिल किया था, वह व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए थे। नीरज इस बार भी टोक्यो ओलंपिक का प्रदर्शन दोहरा सकते हैं।

कई अन्य एथलीट भी हैं, जिनसे पदक की उम्मीद की जा सकती है। बैडमिंटन में पीवी सिन्धु का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से उम्मीदें रहेंगी। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से भी उम्मीदें रहेंगी। उनके अलावा भी कई अन्य खेलों के एथलीट मेडल जीत सकते हैं।
टोक्यो में भारत ने पुरुष हॉकी में कांस्य पदक हासिल किया था। इस बार भी इस टीम से पदक की उम्मीदें हैं। भारत के कुल 117 लोगों में राज्यवार खिलाड़ियों को देखा जाए, तो हरियाणा ने यहाँ टॉप किया है। दूसरे नम्बर पर पंजाब का नाम आता है और तीसरे स्थान पर तमिलनाडु का नाम है।
हरियाणा- 24
पंजाब- 19
तमिलनाडु- 13
उत्तर प्रदेश- 7
कर्नाटक प्रदेश- 7
केरल- 6
महाराष्ट्र- 5
दिल्ली- 4
तेलंगाना- 4
उत्तराखंड- 4
बंगाल- 3
चंडीगढ़- 2
गुजरात- 2
मध्य प्रदेश- 2
मणिपुर- 2
ओडिशा- 2
राजस्थान- 2
असम- 1
बिहार- 1
गोवा- 1
झारखण्ड- 1












Click it and Unblock the Notifications