लड़ाई के बाद दिग्गजों का प्रो कबड्डी लीग में हुआ पैचअप, यादगार मुलाक़ात के साथ फिर से एक साथ आए दोस्त
पिछले साल पीकेएल 11 के फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था। कप्तान जयदीप दहिया का मशहूर "किताब के पन्ने पलटने वाला" सेलिब्रेशन सुर्खियों में छा गया था, जबकि कोच मनप्रीत सिंह की ट्रेडमार्क मूंछों वाली पोज़ सीज़न की चर्चा का विषय बन गई थी। लेकिन बंगाल वारियर्ज़ के स्टार देवांक दलाल के लिए उस रात की याद अधूरी रह गई थी।
सीज़न 12 में किस्मत ने चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स को एक बदले हुए बंगाल वारियर्ज़ से आमने-सामने ला खड़ा किया, जिसकी कप्तानी अब देवांक दलाल कर रहे थे। इस बार रात देवांक की थी। उन्होंने वारियर्ज़ को प्रेरित किया और 54-44 की शानदार जीत दिलाकर पिछले सीज़न का दर्द भुला दिया। उनके सेलिब्रेशन ने सब कुछ कह दिया-पहले जयदीप की किताब एक्ट का जवाब एक पन्ना फाड़कर दिया और फिर कोच मनप्रीत को सम्मान देते हुए मूंछों वाली पोज़ की।

इस प्रतिद्वंद्विता को पीछे छोड़ने और कबड्डी की असली भावना को सामने लाने के लिए कोच मनप्रीत, कप्तान जयदीप और कप्तान देवांक को मैट से बाहर एक साथ लाया गया। जो मज़ाक-मस्ती का एक और दौर हो सकता था, वह आपसी सम्मान का लम्हा बन गया, जहाँ तीनों ने हँसी-ठिठोली की, पुरानी यादें साझा कीं और फैंस को दिखाया कि कबड्डी प्रतिद्वंद्विता से कहीं बड़ा है।
कोच मनप्रीत सिंह ने इस मौके पर कहा "प्रतिद्वंद्विताएँ ज़रूरी हैं, वे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती हैं। लेकिन दिन के अंत में, कबड्डी एक परिवार है। देवांक को कप्तान और लीडर के तौर पर बढ़ते देखना मुझे खुशी देता है। उन्होंने जो मूंछों वाली पोज़ की, वो मेरे लिए सम्मान था, प्रतिद्वंद्विता नहीं।"
वहीं कप्तान जयदीप ने इस बदलते रिश्ते को सबसे अच्छी तरह समेटा और कहा "हम सिर्फ़ प्रतिद्वंदी नहीं, भाई हैं। हम सर्विसेज़ के लिए साथ खेले हैं; मैट से बाहर हम दोस्त हैं।"
मूंछें ताने और आपसी सम्मान को दिल में लिए, पीकेएल 12 ने फैंस को पहले ही ऐसा किस्सा दे दिया है जो स्कोर से परे है-गौरव, दोस्ती और कबड्डी की भावना की कहानी।












Click it and Unblock the Notifications