'मैं 100 जला दूंगा, 60 का हूं पर लड़ना नहीं भूला', रात 3 बजे Salman Khan ने किसी दी धमकी? क्या है मामला?
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने गुस्से और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी के साथ हुई बहस के बाद अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। देर रात करीब 3 बजे सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर कई सेल्फी शेयर करते हुए फोटोग्राफरों के बर्ताव पर सवाल उठाए और साफ शब्दों में कहा कि किसी इंसान के मुश्किल वक्त को तमाशा नहीं बनाना चाहिए।
पैपराजी के बर्ताव पर गुस्सा हुए सलमान खान
सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने हमेशा मीडिया और फोटोग्राफर्स का सम्मान किया है। वह इस बात का ध्यान रखते रहे हैं कि पैपराजी भी सम्मानजनक तरीके से अपना काम कर सकें और अपनी रोजी-रोटी चला सकें लेकिन इस बार मामला उन्हें बेहद गलत लगा।

'दर्द और परेशानी को कैमरे में कैद करना गलत'
सलमान खान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर किसी के दर्द और परेशानी को कैमरे में कैद कर उससे फायदा उठाने की कोशिश करे, तो ये इंसानियत के खिलाफ है। सलमान खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अस्पताल के बाहर क्यों भड़के सलमान खान?
-दरअसल हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह हिंदुजा अस्पताल के बाहर फोटोग्राफरों पर नाराज होते दिखाई दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कैमरा पर्सन भाईजान की कार का पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गए थे।
-जब सलमान खान अस्पताल से बाहर निकले तो कई लोग जोर-जोर से भाई-भाई चिल्लाने लगे ताकि उनका ध्यान अपनी ओर खींच सकें। इसी बात पर सलमान खान नाराज हो गए थे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर शांति बनाए रखनी चाहिए और ये भी पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता तो क्या तब भी वह ऐसा ही बर्ताव करते?
'उम्र बढ़ गई लेकिन लड़ना अभी भी आता है'
-सलमान खान ने अपने पोस्ट में एक चेतावनी भरा मैसेज भी दिया है। सलमान खान ने लिखा है कि लोग उनकी भावनात्मक स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश न करें। सुपरस्टार ने ये भी कहा कि उम्र भले बढ़ गई हो लेकिन वह आज भी खुद के लिए खड़ा होना जानते हैं, लड़ना जानते हैं।
-सलमान खान ने कहा- ऐसे मैं 100 जला दूंगा। भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना...जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा? 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालोगे. डाल देना।
-सलमान खान के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। कई फैंस सलमान खान के समर्थन में उतर आए हैं और अस्पताल जैसी जगहों पर पैपराजी के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं।
पैपराजी ने सफाई में कही ऐसी बात
-इस पूरे विवाद पर कुछ फोटोग्राफरों की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि जो लोग शोर मचा रहे थे, वह किसी बड़े मीडिया हाउस या प्रतिष्ठित एजेंसी से जुड़े पैपराजी नहीं थे। कथित तौर पर कुछ नए फ्रीलांस कैमरा ऑपरेटर्स स्टार्स का पीछा कर वीडियो और तस्वीरें बेचकर कमाई करने की कोशिश कर रहे थे।
-वहीं इस मामले पर पैपराजी समुदाय का कहना है कि प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स अस्पताल जैसी जगहों पर मर्यादा बनाए रखने की कोशिश करते हैं और इस तरह के व्यवहार को सही नहीं मानते।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-जानकारी के अनुसार सलमान खान को हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) में कैमियो रोल में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने जीवा महाला का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।
-इसके अलावा सलमान खान इन दिनों निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि-में वॉर रेस्ट इन पीस' (Matrubhoomi: May War Rest in Peace) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।
-वहीं सलमान खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के साथ फिल्म SVC63 की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म 'द लास्ट हीरो' (The Last Hero) भी है। इतना ही नहीं, सलमान खान जल्द ही अरबी फिल्म '7 Dogs' में संजय दत्त के साथ कैमियो करते भी नजर आएंगे।













Click it and Unblock the Notifications