कब और कहां होगा नीरज चोपड़ा का फाइनल मैच? डायमंड लीग में हवा को चीर देगा भाला
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने हाल ही में बेंगलुरु में हुए क्लासिक इवेंट में धमाल मचाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। अब एक बार फिर से वह धमाका करने के लिए तैयार हो रहे हैं। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल में खेलने वाले हैं, यह थोड़ा हैरान करने वाली बात हो सकती है क्योंकि सिलेसिया में हुए इवेंट में वह नहीं खेले थे।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि बिना खेले नीरज ने डायमंड लीग के फाइनल में जगह कैसे बना ली है। नीरज ने फाइनल तक का सफर इसलिए तय कर लिया क्योंकि उनके पास डायमंड लीग में जाने लायक अंक थे। उस वजह से नहीं खेलने का कोई असर नहीं पड़ा।

साल भर इवेंट्स से प्लेयर्स को पॉइंट्स मिलते हैं और अंत में डायमंड लीग का फाइनल खेला जाता है। पॉइंट्स के आधार पर टॉप प्लेयर्स को फाइनल में जगह मिल जाती है, नीरज चोपड़ा को भी उसी आधार पर डायमंड लीग के फाइनल में खेलने का मौका मिला है।
फाइनल मैच स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होगा, यह 27 और 28 अगस्त को खेला जाएगा। इससे पहले भी कुछ इवेंट्स हैं लेकिन यह तय नहीं है कि नीरज उसमें हिस्सा लेंगे कि नहीं। ब्रसेल्स में होने वाला इवेंट 22 अगस्त को है और बाद में फाइनल है, नीरज के पास फाइनल का टिकट है, लिहाजा वह इसमें शायद ही हिस्सा लेंगे।
साल 2022 में नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीता था। इस बार वह दो लेग में हिस्सा ले चुके हैं और प्रदर्शन अच्छा रहा है। एक बार वह पहले स्थान पर रहे थे और एक मौके पर दूसरा स्थान हासिल किया था। अब इस बार फाइनल में उनके ऊपर नज़रें रहने वाली हैं।
सितंबर में भी नीरज चोपड़ा फिर से धमाका करने के लिए आएंगे, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन जापान में होगा। पिछली बार इस इवेंट में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications