Javelin Throw: झूठ बोलकर हीरो बना Pakistan का एथलीट अरशद नदीम! नीरज चोपड़ा ने सरेआम खोल दी पोल

भारत में 24 मई को होने वाले एनसी क्लासिक जैवलिन 2025 टूर्नामेंट को लेकर माहौल उत्साह से भरा था। इस इवेंट के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए नीरज चोपड़ा ने खुद पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को न्योता भेजा था। फैंस को दोनों दिग्गजों की टक्कर देखने को मिलती- खेल की दुनिया में ये एक बड़ा पल होता, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान ने एक कायराना हरकत कर दी।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई- एक ऐसा पल, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए सुरक्षा और देशहित में कुछ फैसले लिए। यहीं से कहानी ने करवट ली और अब एंट्री होती है अरशद नदीम की उस 'बयानबाजी' की, जिसने पाकिस्तान के एथलीट की पोल खोल दी।

Arshad Nadeem

पहले खबर आई- नदीम नहीं आना चाहते भारत
मीडिया में खबर चली कि पाकिस्तान के टॉप जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। अब सोचिए, जब नीरज खुद उन्हें न्योता दे रहे हों, तो भला कौन खिलाड़ी ऐसा सुनहरा मौका छोड़ता है? और पाकिस्तान का खिलाड़ी तो बिल्कुल भी नहीं, जोकि भारत आने के लिए हर समय तैयार रहते हैं।

अब सच्चाई सुनिए- वीजा पर लग चुकी थी रोक
असलियत ये थी कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ कड़ा रुख अपनाया है। इसी सिलसिले में पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने की प्रक्रिया रोक दी गई है। यानि साफ बात- नदीम चाहकर भी भारत नहीं आ सकते थे। लेकिन जनाब ने इस सिचुएशन को भी अपनी इमेज चमकाने में लगा दिया!

वीजा बैन की खबर सुनते ही चली नई चाल
जिस दिन भारत सरकार ने वीजा बैन का एलान किया, ठीक अगले दिन अरशद नदीम ने मीडिया में बयान देकर कहा कि वे टूर्नामेंट में नहीं आ रहे। यानी बयानबाजी के मामले में पूरा सटीक निशाना मारा- ताकि पाकिस्तानियों को ये बता सकें कि, 'मैंने मना कर दिया, देखो मैं कितना बड़ा देशप्रेमी हूं। भाई वाह! झूठ बोलो लेकिन कॉन्फिडेंस से! बस रिस्क यही है कि कभी भी एक्सपोज हो सकते हो।

नीरज ने नदीम को किया 'एक्सपोज'
अब एंट्री हुई ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की, जिन्होंने पूरी कहानी से पर्दा उठाया और दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। हालांकि नीरज ने ट्वीट को कुछ आलोचकों को जवाब देने के लिए किया लेकिन आखिर में पाकिस्तानी के शातिर स्टार की पोल भी खोल गए।

नीरज ने कहा कि, 'बीते 48 घंटों में जो कुछ हुआ, उसके बाद अरशद का इंडिया आना अब नामुमकिन था।' यानी इशारा साफ था- नदीम के पास ऑप्शन ही नहीं था, तो न आने का ड्रामा किसलिए? भारत-पाक की भिड़ंत अगर मैदान में होती, तो खेल को सम्मान मिलता। लेकिन जब कोई खिलाड़ी मैदान छोड़कर 'ड्रामे' में उतर जाए, तो फैंस भला चुप क्यों रहें? ट्विटर से लेकर इंस्टा तक लोग ने नदीम के बयान के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+