Paris Olympic Day 1: शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम से आई बुरी खबर! मेडल की रेस से बाहर
Paris Olympic 27 July 2024 Update: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज, 27 जुलाई को भारतीय एथलीट दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपना दमखम दिखा रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी आज शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी समेत अन्य खेलों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच शूटिंग टीम को लेकर एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल, 27 जुलाई को पेरिस 2024 के मुकाबलों में भारतीय निशानेबाज़ी जोड़ी निराशाजनक रूप से पदक मुक़ाबले में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी। रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता की जोड़ी 628.7 अंक हासिल करके कांस्य पदक जीतने से महज़ एक अंक से चूक गई और तीसरे-चौथे स्थान के लिए क्वालीफ़ाई से चूक गई।

इसके साथ ही शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम ने पहले ही दिन फैंस को निराश कर दिया है। इस इवेंट के क्वालीफिकेशन में भारतीय टीम की रमिता-अर्जुन की जोड़ी छठे स्थान पर रही, जबकि एलावेनिल-संदीप 12वें स्थान पर रहे। भारत की दोनों टीमें मेडल की रेस से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़िए- Paris 2024 Olympics, Day 1 Live: ओलंपिक में भारतीय एथलीट दिखा रहे हैं दम! यहां देखें हर मुकाबले का लाइव अपडेट












Click it and Unblock the Notifications