ओलंपिक 2036 की बोली लगाने के लिए तैयार भारत, मेजबानी के लिए उठाया बड़ा कदम
भारत सरकार ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए बोली लगाने की बात कही थी और अब ऐसा होता नजर आ रहा है। भारत ने इस ग्लोबल इवेंट के लिए बोली लगाने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं।
ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए भारत की तरफ से बोली लगाई जा सकती है। इवेंट भारत में आयोजित कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा सकता है। खबरों के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ ने इंटरनेशनल ओलंपिक समिति को इस बारे में एक लेटर लिखा है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय ओलंपिक संघ ने यह लेटर एक अक्टूबर को लिखा है। इस लेटर से पहले भी कई अलग-अलग मंचों से भारत सरकार के प्रतिनिधि इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खेलों का आयोजन कराने की इच्छा जता चुके हैं।
पिछले साल भारत ने IOA के 141वें सेशन की मेजबानी की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 2036 में ये गेम्स भारत में आयोजित कराने की इच्छा जताई थी। इसके बाद से ही इस मामले पर काम चल रहा था। भारत इन खेलों को अहमदाबाद में आयोजित कराने के लिए बोली लगा सकता है। देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications