अल्ट्रा-रनिंग में भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बने एशिया-ओशिनिया चैंपियन

Asia-Oceania 24-Hour Championship: जापान के हिरोसाकी में आयोजित आईएयू 24-घंटे एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप (23-24 मई, 2026) में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के तत्वावधान में भारतीय दल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भारतीय एथलीटों ने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया, बल्कि अल्ट्रा-रनिंग के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को भी दर्ज कराया।

पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग में भारत का क्लीन स्वीप (Asia-Oceania 24-Hour Championship)

इस खिताबी जीत के साथ ही भारत ने साल 2022, 2024 और अब 2026 में लगातार तीसरी बार इस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा है। चैंपियनशिप के पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में भारतीय एथलीटों ने पोडियम के तीनों स्थानों (स्वर्ण, रजत और कांस्य) पर कब्जा किया।

Championship 1

अमर सिंह ने किया कमाल

गोल्ड मेडल जीतने वाले अमर सिंह ने 24 घंटे में कुल 226 लैप्स पूरे करते हुए 282.881 किलोमीटर की दूरी तय की और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। उनका यह प्रदर्शन साल 2026 में अब तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ 24-घंटे का परिणाम है। वह महज 3 किलोमीटर से एशियाई रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। वहीं सिल्वर मेडल जीतने वाले गीनो एंटनी) ने 218 लैप्स में 272.894 किलोमीटर की दूरी तय की।

पुरुषों को गोल्ड और महिलाओं को मिला ब्रॉन्ज

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सौरव कुमार रंजन ने 208 लैप्स में 260.058 किलोमीटर की दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष टीम स्पर्धा में भारत ने कुल 815.833 किलोमीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी आईएयू चैंपियनशिप में किसी भी एशियाई देश द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर (एशिया-ओशिनिया रिकॉर्ड) है। भारतीय पुरुष टीम विश्व इतिहास के सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल से महज 13 किलोमीटर दूर रह गई। इस स्पर्धा में मेजबान जापान (754.726 किमी) को रजत और ऑस्ट्रेलिया (732.525 किमी) को कांस्य पदक मिला।

वहीं, महिला टीम स्पर्धा में भारत ने 667.722 किलोमीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक हासिल किया। इस वर्ग में जापान को स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया को रजत पदक मिला। भारत की ओर से तेनज़िन डोलमा ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 228.939 किलोमीटर की दूरी तय की और समग्र रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहते हुए महिलाओं का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

इस बार भारत के 11 एथलीटों में से 8 ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (Personal Best) प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पुरुषों और महिलाओं दोनों श्रेणियों में 12-घंटे और 24-घंटे की श्रेणियों में नए भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किए गए।

टीम के मुख्य कोच और मैनेजर संतोष पद्मनाभन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक ऐसा क्षण है जिसका जश्न पूरा भारतीय अल्ट्रा-रनिंग समुदाय मना सकता है। यह जीत न केवल एथलीटों की है, बल्कि उन सभी सहयोगियों की है जिन्होंने इस खेल पर भरोसा किया।" इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे मुख्य कोच के साथ सहायक कोच हेमंत कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट आशीष कुशवाहा, न्यूट्रिशनिस्ट सोनाली साहू और स्ट्रेंथ कोच चंद्रा गोपालन सहित पूरे सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+