Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए कितने रुपये खर्च हुए, भारत सरकार ने दी इतनी धन राशि
पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से अलग-अलग स्पर्धाओं में कई एथलीट भाग लेंगे। इस बार भारत को पिछले ओलंपिक से ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद की जा रही है। टोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक गेम में भारत को नीरज चोपड़ा के एक गोल्ड मेडल सहित कुल 7 पदक मिले थे।
भारत से इस बार 117 एथलीट्स का दल पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाला है। इसमें पदकों की संख्या में वृद्धि का अनुमान है। बड़े नामों के अलावा कुछ नए खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से चौंका सकते हैं। शूटिंग, रेसलिंग, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग, हॉकी सहित कई इवेंट्स में पदक आने की उम्मीद है।

टोक्यो ओलंपिक के बाद से ही पेरिस के लिए तैयारी शुरू हो गई थी। भारत सरकार ने भी तैयारी के लिए अलग-अलग खेलों के लिए बजट आवंटित किया, रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 417 करोड़ खर्च हुए हैं। विभिन्न श्रेणियों में ओलंपिक के लिए खर्च हुई राशि को लेकर जानकारी यहाँ दी गई है, इसके बारे में आपको जानना चाहिए।
एथलेटिक्स- 96.08 करोड़ रुपये
बैडमिंटन- 72.02 करोड़ रुपये
हॉकी- 41.29 करोड़ रुपये
तीरंदाजी- 39.18 करोड़ रुपये
कुश्ती- 37.80 करोड़ रुपये
मुक्केबाजी- 60.93 करोड़ रुपये
निशानेबाजी- 60.42 करोड़ रुपये
वेटलिफ्टिंग- करीबन 27 करोड़ रुपये
टेबल टेनिस- करीबन 13 करोड़ रुपये
जूडो- 6.30 करोड़ रुपये
तैराकी- 3.90 करोड़ रुपये
रोइंग- 3.89 करोड़ रुपये
सेलिंग- 3.98 करोड़ रुपये
गोल्ड- 1.74 करोड़ रुपये
टेनिस- 1.67 करोड़ रुपये
घुड़सवारी- करीबन 1 करोड़












Click it and Unblock the Notifications