हरविंदर सिंह ने रचा पैरालंपिक में इतिहास, आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतकर मचाया तहलका
Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत को चौथा गोल्ड मेडल मिल गया है। हरविंदर सिंह ने आर्चरी ने पहला मेडल दिलाया है। पोलैंड के लुकास सीजेक को पराजित करते हुए हरविंदर ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। शॉट पुट के बाद आज भारत को दूसरा मेडल मिला है।
फाइनल में हरविंदर ने 6-0 से जीत दर्ज कर ली। उन्होंने क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक अपना निशाना अचूक रखा और धमाल कर दिया। वह पैरालंपिक या ओलंपिक दोनों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले आर्चर बन गए हैं। उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मेडल हासिल किया।

इस मेडल के साथ ही भारत के पास अब कुल 22 मेडल हो गए है। उनमें चार मेडल गोल्ड हैं। अवनि लेखरा, नितेश कुमार, सुमित अंतिल ने भी गोल्ड मेडल जीते हैं। हरविंदर अब इस लिस्ट में जुड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत ने इस बार धमाका किया है।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पास कुल 19 मेडल ही थे। आज के दिन में भारत को पहला मेडल सचिन खिलारा ने दिलाया था। इसके बड़ा कुछ इवेंट्स में निराशा हाथ लगी लेकिन हरविंदर ने उस निराशा को दूर करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर धमाकेदार तरीके से भारत की वापसी कराई।












Click it and Unblock the Notifications