Paris Paralympics 2024 की शुरूआत का Google ने कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न, बनाया ये स्‍पेशल Doodle

Summer Paralympics 2024 Google Doodle: गूगल ने पेरिस में 2024 के समर पैरा ओलपिंक खेलों की शुरुआत को सलिब्रेट करने के लिए एक प्‍यारा सा डूडल बनाया है। गूगल के होमपेज पर यह रंगीन एनीमेशन 28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन का जश्न मनाता नजर आ रहा है।

डूडल में एनिमेटेड पक्षी दिखाए गए हैं, जो इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक के लिए इस्तेमाल किए गए पक्षियों के समान हैं।

Google s Doodle

पेरिस पैरालंपिक खेल विश्व स्तर पर पैरा एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। भारत से 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें 52 एथलीट विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह बुधवार को एक स्टेडियम के बाहर हो रहा है।
गूगल ने पैरालिंपिक 2024 पर बनाया डूडल

आज के Google डूडल में सर्च इंजन आइकन की जगह एक आकर्षक GIF लगाया गया है, जो दुनिया भर के यूजर्स को आकर्षित कर रहा है। गुगल का ये क्रिएटिव चेंज पैरालंपिक खेलों के महत्‍व को प्रदर्शित कर रहा है साथ ही Google के होमपेज इस डूडल के जरिए इस खास मौके का जश्न मनाता नजर आ रहा है।

गूगल डूडल का डिज़ाइन न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पैरालंपिक खेलों और उसके एथलीटों और उनकी उपलब्धियों की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

पेरिस पैरालंपिक इस साल की शुरुआत में आयोजित सफल पेरिस ओलंपिक के बाद हो रहा है। इस आयोजन से दुनिया भर के पैरा एथलीटों का ध्यान आकर्षित होने और उनका समर्थन मिलने की उम्मीद है।

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत

खेलों में भारतीय एथलीटों का एक बड़ा समूह भाग ले रहा है। 100 से ज़्यादा लोग पेरिस गए हैं, जिनमें से 52 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+