Paralympics 2024: भारत के लिए मेडल जीतने वालों की लिस्ट, पिछले दो दिन में हुई पदकों की बारिश
Paralympics 2024 Medal Winners: पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारतीय एथलीटों ने धमाल कर दिया। भारतीय दल के प्लेयर्स ने पिछले दो दिनों में ही धमाका कर दिया। टोक्यो पैरालंपिक के दौरान भारत के पास मेडल्स टैली में कुल 19 मेडल थे लेकिन इस बार आंकड़ा इससे बाहर चला गया है।
भारत को उम्मीद भी थी कि मेडल्स इस बार ज्यादा होने वाले हैं। फ़िलहाल पेरिस पैरालंपिक खेलों में समय बचा हुआ है। भारतीय टैली और ऊपर जाने की उम्मीद की जा सकती है। शूटिंग, एथलेटिक्स में भारत ने अच्छा किया है, पिछली बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इस बार दौड़ में प्रीती पाल ने धमाका किया है, जैवेलिन में मेडल्स आए हैं।

अवनि लेखरा, नितेश कुमार और सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना काम बखूबी किया है। कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे हैं, जिनसे गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन चूक गए और सिल्वर मेडल ला पाए। कई प्लेयर कांस्य पदक लाने में सफल रहे। भारत से अब तक मेडल लाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखी जा सकती है।
अवनि लेखरा- गोल्ड मेडल (10 मीटर एयर राइफल SH1)
नितेश कुमार- गोल्ड मेडल (मेंस सिंगल्स SL3)
सुमित अंतिल- गोल्ड मेडल (जैवेलिन थ्रो F64)
शरद कुमार- सिल्वर मेडल (हाई जम्प T63)
अजीत सिंह- सिल्वर मेडल (जैवेलिन F46)
सुहास यतिराज- सिल्वर मेडल (बैडमिंटन SL4)
तुलसीमती- सिल्वर मेडल (बैडमिंटन SU5)
योगेश कथुनिया- सिल्वर मेडल (डिसकस थ्रो F56)
मनीष नरवाल- सिल्वर मेडल (शूटिंग 10 मीटर पिस्टल SH1)
निषाद कुमार- सिल्वर मेडल (हाई जम्प T47)
सचिन खिलारी- सिल्वर मेडल (शॉट पुट F46)
मारियप्पन थंगावेलु- कांस्य पदक (हाई जम्प T63)
सुंदर सिंह गुर्जर- कांस्य पदक (जैवेलिन F46)
दीप्ति जीवंजी- कांस्य पदक (400 मीटर T20)
मनीषा रामदास- कांस्य पदक (बैडमिंटन SU5)
नित्या सिवान- कांस्य पदक (बैडमिंटन SH6)
आर्चरी मिक्स्ड टीम- कांस्य पदक
मोना अग्रवाल- कांस्य पदक (10 मीटर एयर राइफल SH1)
प्रीती पाल- कांस्य पदक (महिला 100 मीटर T35)
रुबीना फ्रांसिस- कांस्य पदक (100 मीटर एयर पिस्टल SH1)
प्रीती पाल- कांस्य पदक (महिला 200 मीटर T35)












Click it and Unblock the Notifications