Exclusive: मनु भाकर के कोच ने चुनौतियाँ पेश करने वालों को दिया जवाब, जानें उन्होंने क्या कहा

Paris Olympics 2024: महिला शूटिंग में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मनु भाकर के इस प्रदर्शन को लेकर तमाम फैन्स में ख़ुशी की लहर है। 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद मिक्स्ड इवेंट में भी कांस्य पदक हासिल कर मनु ने धमाका कर दिया।

वनइंडिया के साथ एक विशेष बातचीत में उनके कोच जसपाल राणा ने जबरदस्त सपोर्ट के लिए आभार जताया। राणा ने उन लोगों को भी धन्यवाद कहा जिन्होंने मनु के इस सफर के दौरान चुनौतियाँ पेश की। उन्होंने कहा कि मनु को इससे और ज्यादा मजबूत बनने में मदद मिली।

manu bhaker and jaspal rana

राणा ने कहा कि वह इस बात से रोमांचित हैं कि मनु ने किस तरह सफलता प्राप्त की है। मनु के प्रदर्शन से इतिहास बन गया है। मनु की उपलब्धियों पर जसपाल राणा संतुष्ट दिखे और उन्होंने कहा कि जिस तरह की शूटिंग मनु कर रही है, अगर गोल्ड मेडल मैच होता तो भी वह जीत लेती। उन्होंने मनु के समर्पण की सराहना की।

मनु की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे देश से उनको समर्थन मिल रहा है। भारतीय स्पोर्ट्स में उनके इस प्रदर्शन को खास तौर पर याद रखा जाएगा। मनु ने दो इवेंट खेलकर दोनों में पदक जीता है। अभी एक इवेंट और बचा हुआ है। इसमें भी उनसे उम्मीद है।

25 मीटर एयर पिस्टल में मनु को हिस्सा लेना है। वह इसके लिए भी तैयार हैं। इससे पहले मनु भाकर की माँ ने इस प्रदर्शन का क्रेडिट कोच को दिया था। उनका कहना था कि जसपाल सर के कारण मनु का प्रदर्शन बेहतरीन हुआ है और उन्होंने मेडल जीते।

इस ओलंपिक में अभी तक भारत ने दो कांस्य पदक जीते हैं और दोनों ही शूटिंग में आए हैं। इससे अन्य एथलीटों को भी प्रेरणा मिलेगी। भारतीय दल के एथलीट अलग-आग स्पर्धाओं में खेल रहे हैं। कुछ और पदक आने की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+