Paris Olympics: कौन है यह महिला जिसने प्रेगनेंसी में लिया ओलंपिक में हिस्सा, पहले मैच में दर्ज की जीत
Paris Olympics: मिस्र की तलवारबाज नाडा हफेज़ ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने सात महीने की गर्भवती होने के बावजूद पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया। वह महिलाओं की सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा के अंतिम 16 में बाहर हो गईं। अपने तीसरे ओलंपिक में भाग ले रही 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने यूएसए की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की के खिलाफ अपना पहला मैच जीता, लेकिन ग्रैंड पैलेस में कोरियाई तलवारबाज जियोन हयांग से 7-15 से हार गई।
नाडा ने अपने मैच के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, '7 महीने की गर्भवती ओलंपियन! आपको पोडियम पर दो खिलाड़ी दिख रहे थे, लेकिन असल में वे तीन थे। मैं, मेरी प्रतिद्वंद्वी और मेरी अभी तक दुनिया में न आने वाली मेरी छोटी बच्ची!'

नाडा ने इस दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'मेरे बच्चे और मेरे सामने कई चुनौतियाँ थीं, चाहे वह शारीरिक हो या भावनात्मक। गर्भावस्था का उतार-चढ़ाव अपने आप में कठिन है, लेकिन जीवन और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करना बहुत ही कठिन था।'
ओलंपिक में उनको अपने पति और परिवार से काफी सपोर्ट मिला। इसका जिक्र भी उन्होंने किया। इस बार नाडा तीसरी बार ओलंपिक में आईं थी लेकिन यह एक ख़ास और यादगार ओलंपिक बन गया। उनके पोस्ट के बाद लोगों को पता चला कि प्रेगनेंसी के बाद भी उन्होंने खेल जारी रखा।












Click it and Unblock the Notifications