Devendra Jhajharia: देवेन्द्र झाझड़िया बने भारतीय पैरालंपिक समिति के नए अध्यक्ष

Devendra Jhajharia: पैरालंपिक खेलों में भारत के स्टार देवेन्द्र झाझड़िया को भारतीय पैरालंपिक कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। 22 साल तक देश के लिए खेलने के बाद झाझड़िया ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद यह साफ़ हो गया था कि अब उनको कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

झाझड़िया ने दो बार भारत के लिए पैरालंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा एक बार उन्होंने रजत पदक भी हासिल किया है। उनको उत्कृष्ट योगदान की वजह से मोदी सरकार ने पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा है।

devendra jhajharia

झाझड़िया ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड जैसे पुरस्कार भी अपने नाम किये हैं। खेल मंत्रालय ने जब पैरालंपिक कमेटी से सस्पेंशन वापस लिया, तो झाझड़िया के संन्यास की खबर आ गई थी। एक वजह और भी थी। वह लोकसभा चुनाव के लिए भी मैदान पर उतरे हैं।

वह राजस्थान के चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के झाझड़िया के ढाणी से आते हैं। उनको चुरू जिले की लोकसभा सीट से आगामी चुनावों के लिए उनको भाजपा से टिकट मिला है। सीटिंग एमपी राहुल कस्वां की टिकट काटकर देवेन्द्र झाझड़िया को टिकट थमाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+