Chess World Cup: प्रगनानंद और कार्लसन के बीच फाइनल का दूसरा गेम भी हुआ ड्रॉ
Chess World Cup: वर्ल्ड चेस वर्ल्ड कप में भारतीय ग्रैंड मास्टर प्रगनानंद और वर्ल्ड नम्बर एक कार्लसन के बीच दूसरे दिन भी मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों के बीच दूसरा गेम चल रहा था और किसी को भी जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला। मंगलवार को दोनों के बीच पहला गेम ड्रॉ रहा था।
आज खेले गए दूसरे गेम में दोनों ने कुल 30 मूव चले। इसके बाद आपसी सहमति से मुकाबले को ड्रॉ माना गया। अब मामला टाई ब्रेकर तक आ गया है। कम समय के लिए दोनों अब गुरुवार को आमने-सामने होंगे। वहां पता चलेगा कि किस खिलाड़ी को जीत दर्ज करने का मौका मिला।

पहले दिन के गेम में प्रगनानंद और कार्लसन के बीच 35 मूव का गेम हुआ था। मुकाबला ड्रॉ होने के बाद आज दूसरा गेम खेला गया। आज के गेम में दोनों ने एक घंटे में हे मुकाबला ड्रॉ मान लिया। अब यह देखना होगा कि टाई ब्रेकर में किस खिलाड़ी को जीत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय ग्रैंड मास्टर प्रगनानंद ने 18 साल की उम्र में चेस वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय करते हुए इतिहास रच दिया। देखना होगा कि वह वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहेंगे या नहीं। भारत के लिए विश्वनाथन आनन्द खिताबी जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। प्रगनानंद दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications