तजिंदरपाल सिंह ने जीता एशियाई इनडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शॉट पुट में गोल्ड मेडल

शॉट पुट में टॉप दो स्थानों पर भारतीयों का दबदबा देखने को मिला, गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत के नाम रहे।

Tajinderpal Singh

Tajinderpal Singh Wins Gold: कजाकस्तान में तजिंदरपाल तूर ने एशियाई इनडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनके नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड पहले से ही था, अब इंडोर में भी उन्होंने वही धमाका जारी रखा है। उन्होंने 19.49 मीटर की दूरी तय करते हुए अन्य सभी एथलीट्स को पीछे छोड़ दिया और गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। पहले प्रयास में उनकी तरफ से फाउल आया था लेकिन तीसरे और पांचवें प्रयास में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उनके अलावा प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जम्प का रजत पदक अपने नाम किया।

तजिंदरपाल ने साल 2018 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा अगले ही साल आउटडोर चैम्पियनशिप में उन्होंने गोल्ड हासिल किया था। इस बार उन्होंने गोल्ड हासिल किया। अहम बात यह भी है कि उनके अलावा करणवीर सिंह ने रजत पदक हासिल किया है। टॉप दो स्थानों पर दोनों भारतीय रहे हैं। करणवीर सिंह ने 19.37 मीटर की दूरी हासिल की। मेजबान देश कजाकस्तान के इवान इवानो को कांस्य पदक मिला।

महिलाओं की 60 मीटर दौड़ में अर्चना सुसींट्रान ने फाइनल में जगह बनाई। वह 7.42 सेकंड का समय लेकर 5वें स्थान पर रहीं। हालांकि वह पदक से चूक गईं। पुरुषों की लम्बी छलांग स्पर्धा में भारत के जेसविन एल्ड्रिन ने फाइनल में जगह हासिल कर ली। 60 मीटर स्प्रिंट हीट में ज्योति याराजी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, वह दसवें स्थान पर रहीं।

भारत के लिए सबसे सफल तजिंदरपाल और करणवीर ही रहे। शॉट पुट में दोनों ने टॉप स्थान प्राप्त करते हुए क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर लिया। अन्य सभी एथलीट उनके सामने फीके दिखे। इस तरह उन्होंने भारत का डंका बजा दिया। भारत में भी उनके प्रदर्शन की तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+