Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: आज एशियन गेम्स में किसने क्या जीता, यहां देखें पूरी लिस्ट

Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: चीन के हांगझाऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को दमदार प्रदर्शन किया। 21 सितंबर के दिन सबसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मलेशिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बारिश के कारण भारत और मलेशिया के बीच 15-15 ओवर्स का मैच खेला गया। 15 ओवरों में भारतीय महिला टीम ने 173 रनों टारगेट खड़ा किया।

1. बारिश की वजह से रद्द हुआ क्रिकेट मैच: मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम जीत हासिल करने से चूक गई। बारिश के कारण इस मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया। आईसीसी में बेहतर रैंकिंग होने के कारण भारतीय महिला टीम ने सीधा सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। भारतीय महिला टीम अब 24 सितंबर को सीधा सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेगी।

Asian Games 2023 1

2. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को मिली जीत: भारतीय फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स में अपनी पहली जीत हासिल की। भारत ने सुनील छेत्री की गोल की मदद से 1-0 से मुकाबले को अपने नाम किया। कप्तान सुनील छेत्री ने 85वें मिनट में पेनल्टी गोल कर भारत को एक अहम जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की। चीन के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 1-5 से हार झेलनी पड़ी थी। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला म्यामार से रविवार को होगा।

3. महिला फुटबॉल टीम को मिली हार: चीनी ताइपे के खिलाफ भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हांगझोऊ एशियाई खेलों के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने दूसरे हाफ में गोल दाग चीनी ताइपे पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन चीनी ताइपे ने 69वें और 87वें मिनट में गोल दागकर भारत पर बढ़त बना ली। समय खत्म होने तक चीनी ताइपे की यह बढ़त बरकरार रही और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

4. फाइनल में पहुंची अरविंद और अर्जुन की जोड़ी: रोइंग के लाइट वेट डबल्स स्कल में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। रेपेचेप राउंड में 6.55.78 का समय लेकर ये दोनों खिलाड़ी टॉप पर रहे। अब इनका फाइनल मुकाबला 24 सितंबर रविवार को खेला जाएगा। इस रेस में जापान की टीम दूसरे स्थान पर रही जबकि फिलिपिंस तीसरे नंबर पर अपना खेल खत्म किया। इसके अलावा सतनाम सिंह और परमिंदर सिंह की जोड़ी भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+