Asian Games: कबड्डी में भारत-ईरान के गोल्ड मेडल मैच में हंगामा, पॉइंट के विवाद के बीच मुकाबला सस्पेंड
India vs Iran Kabaddi Match: एशियाई खेलों में भारत और ईरान के बीच गोल्ड मेडल मैच में हंगामा हुआ और खेल को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया। भारत के खिलाफ गए फैसले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध किया। इसके बाद निर्णय बदलने पर ईरान ने विरोध किया।
आधे घंटे तक कोई भी टीम रेफरी की बात मानने को तैयारी नहीं हुई। इसके बाद मुकाबला सस्पेंड करना पड़ा। भारत ने दावा किया कि पवन सहरावत ईरान के खिलाड़ियों को टच किये बिना लॉबी में गए थे। भारत ने 4 पॉइंट्स का दावा ठोक दिया। फैसला भारत के पक्ष में आया तो ईरान ने विरोध कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों को समझाने का दौर चलता रहा लेकिन किसी भी टीम ने कुछ भी सुनना नहीं चाहा। अंत में अगले आदेश तक मुकाबला सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया। आधे घंटे तक रेफरी और टीमों के बीच बातचीत हुई लेकिन नतीजा नहीं आया। हंगामा बढ़ता देख मुकाबला सस्पेंड किया गया।
स्कोर 28-28 था और भारत के लिए डू और डाई रेड थी। ईरान का दावा था कि उन्होंने पवन बाहर गए लेकिन पवन ने कहा कि वह बिना किसी को टच किये लॉबी में गए। इसका मतलब था कि भारत को कुछ पॉइंट मिलने थे। भारत को 4 अंक मिलते ही ईरान ने हंगामा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications