Asian Games: सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, भारत को 61 सालों बाद मिला गोल्ड मेडल

Asian Games 2023, Badminton: एशियाई खेलों में आज भारत ने बैडमिंटन में इतिहास रच दिया। मेंस डबल्स में भारत को पहली बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल मिला है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने मलेशियन जोड़ी को पराजित कर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया।

कोई भी भारतीय बैडमिंटन जोड़ी 61 सालों में भारत के लिए गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई लेकिन सात्विक और चिराग ने मिलकर उस सूखे को समाप्त कर इतिहास रच दिया। मलेशिया के ओंग यू सिन और तेजो ईयो यी की जोड़ी भारतीय खिलाड़ियों के सामने नहीं टिक पाई।

asian games 2023

पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को पटखनी थी। इस दौरान स्कोर 21-16 रहा। पहला गेम हारकर पिछड़ने के बाद मलेशियाई जोड़ी ने वापसी की और दूसरा गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया। तीसरा गेम अहम था और सात्विक-चिराग ने इसे 21-19 से जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।

सेमीफाइनल में ताइवान के खिलाफ पहला गेम जीतने के बाद भारतीय जोड़ी को वॉकओवर मिला था। ताइवान का खिलाड़ी चोटिल हो गया था और गेम आगे नहीं बढ़ पाया। इससे भारतीय जोड़ी को फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिल गया।

भारतीय जोड़ी की इस बड़ी उपलब्धि पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से इनाम की घोषणा की गई है। संघ के अध्यक्ष हेमंत बिस्वा सरमा ने 20 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। भारतीय बैडमिंटन के लिए यह एक बड़ा और ऐतिहासिक दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+