Asian Games 2023: लवलीना-हरमनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई, एशियाई खेलों की हुई शुरुआत

Asian Games 2023: चीन के हांगझू में एशियाई खेलों का आगाज आज ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया। भारत से भी इन खेलों में कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल की अगुवाई लवलीना बोरगोहेन और हरमनप्रीत सिंह ने की। दोनों भारत की तरफ से ध्वज वाहक थे।

ओलंपिक पदक विजेता लवलीना और हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत का ध्वज हाथ में थामकर दल की अगुवाई की। भारत की महिला खिलाड़ियों ने क्रीम रंग की साडी पहनकर ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की। पुरुष खिलाड़ियों ने नीले रंग का ट्राउजर और क्रीज रंग का कुर्ता पहना था।

asian games

भारतीय दल के खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में हाथ आजमाएंगे। पिछले एशियाई खेलों की तुलना में इस बार भारत की तरफ से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल से पिछले एशियाई खेलों की तुलना में इस बार ज्यादा पदक आने की उम्मीद की जा रही है।

एशियाई खेलों में टीम इंडिया की तरफ से क्रिकेट में पुरुष और महिला वर्ग में टीमें शिरकत करेंगी। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों से पदक की उम्मीद की जा रही है। महिला टीम सेमीफाइनल में खेलेगी। मलेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से धुलने से टीम इंडिया रैंकिंग के आधार पर आगे चली गई।

भारतीय टीम से काफी पदकों की उम्मीद की जा रही है। क्रिकेट टीम के अलावा हॉकी टीम से भी पदक की उम्मीद है। उनके अलावा निकत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीरज चोपड़ा जैसे कई दिग्गज इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इंडोनेशिया में पिछली बार हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल ने कुल 70 पदक अपने नाम किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+