Asian Games 2023 Day 9: नौवें दिन भारत को मिले इतने मेडल, यहां जानें पूरी लिस्ट

Asian Games 2023 Day 9: एशियन गेम्स के नौंवे दिन यानी सोमवार 2 अक्टूबर को भारत ने कुल 7 मेडल जीते। इससे पहले रविवार यानी की आठवें दिन भारत ने रिकॉर्ड 15 मेडल अपने नाम किए थे लेकिन सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने सात मेडल जीतने में ही कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर 60 मेडलों के साथ पहुंच गया है। मेडल टैली में चीनी 269 तक मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं जापान 122 मेडल के साथ नंबर दो पर है।

asian games 202

LIVE Feed
Oct 02, 2023, 7:46 PM IST

अमलान बोरगोहेन छठे स्थान पर रहे

100 मीटर और 200 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भारतीय धावक अमलान बोरगोहेन ने पुरुषों के 200 मीटर फाइनल में 20.98 सेकेंड का समय दर्ज किया
Oct 02, 2023, 7:18 PM IST

ब्रिज क्वालिफिकेशन राउंड

एशियन गेम्स 2023 में ब्रिज क्वालिफिकेशन राउंड आज समाप्त हो गया। भारत ने 266 बोर्ड के बाद 278.93 अंकों के साथ पुरुष टीम सेमीफाइनल के लिए दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया।
Oct 02, 2023, 6:55 PM IST

कुल 60 मेडल

भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने अब तक कुल 60 मेडल जीत लिए हैं।
Oct 02, 2023, 6:34 PM IST

400 मीटर दौड़ में सिल्वर

400 मीटर दौड़ में मिक्स्ड टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अजमल, विद्या रामराज, राजेश रमेश और शुभा वेंकटेशन ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। 400 मीटर रिले मिक्स्ड टीम ने शुरुआत में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता समाप्त की, लेकिन श्रीलंका को एक लेन के उल्लंघन के लिए अयोग्य घोषित किया गया। जिसके बाद भारत को सिल्वर मेडल दिया गया।
Oct 02, 2023, 6:22 PM IST

एनसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता मेडल

भारत की महिला एथलीट एनसी सोजन ने लॉन्ग जंप में 6.63 मीटर दूर छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। एनसी सोजन ने सिल्वर मेडल जीत लिया है।
Oct 02, 2023, 6:11 PM IST

पारुल चौधरी के नाम है ये रिकॉर्ड

पारुल चौधरी के पास 8:57.19 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने 2022 में लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट में हासिल किया था।
Oct 02, 2023, 5:56 PM IST

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई

पारुल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड हासिल कर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
Oct 02, 2023, 5:40 PM IST

विनफ्रेड यावी को मिला गोल्ड

बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9:18.28 समय के साथ एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।
Oct 02, 2023, 5:33 PM IST

प्रीति और पारुल ने रचा इतिहास

3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी के अलावा प्रीति ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। प्रीति और पारुल ने भारत को पहली बार महिलाओं के 3000 मी. स्टीपलचेज में मेडल दिलाने का काम किया।
Oct 02, 2023, 5:14 PM IST

किसान की बेटी हैं पारुल

पारुल का जन्म 15 अप्रैल, 1995 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला की रहने वाली हैं। उनके पिता किशनपाल सिंह जिले के दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव में किसान हैं।
Oct 02, 2023, 5:06 PM IST

पारुल चौधरी ने जीता सिल्वर मेडल

3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वहीं प्रीति ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
Oct 02, 2023, 4:40 PM IST

बराबरी पर खत्म कबड्डी मैच

एशियन गेम्स 2023 कबड्डी में भारतीय महिला टीम और चीनी ताइपे के बीच शुरुआती मुकाबला 34-34 के स्कोर के साथ बराबरी पर खत्म हुआ।
Oct 02, 2023, 4:18 PM IST

एशियन गेम्स में आगे क्या

एलिमिनेशन राउंड; एथलेटिक्स सभी पदक स्पर्धाएँ: महिला पोल वॉल्ट फ़ाइनल (पवित्रा वेंगतेश) - शाम 4:30 बजे; महिलाओं की लंबी कूद फाइनल (शैली सिंह, एंसी सोजन) - शाम 4:40 बजे; महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल (पारुल चौधरी, प्रीति) - शाम 4:50 बजे; पुरुषों की 200 मीटर फ़ाइनल (अमलान बोरगोहेन); मिश्रित रिले 4x400 मीटर फाइनल (टीम इंडिया) - शाम 6:10 बजे
Oct 02, 2023, 4:06 PM IST

तीरंदाजी

अतानु दास ने मलेशिया के खैरुल अनुआर मोहम्मद को 6-4 से हराया। धीरज बोम्मदेवरा ने भूटान के लैम दोरजी को 6-2 से हराया।
Oct 02, 2023, 3:50 PM IST

हॉकी में भारत को मिली लगातार पांचवीं जीत

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान के बाद भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार जीत हासिल की। पाकिस्तान को 10-2 से हारने के बाद भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होना था। सोमवार यानी की 2 अक्टूबर को खेले गए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हारने का कारनामा किया।
Oct 02, 2023, 3:03 PM IST

भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया

एशियन गेम्स में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने अपने आखिरी पूल स्टेज में बांग्लादेश को 12-0 से शिकस्त दी है। अब भारत का अगला मुकाबले सेमीफाइनल में होगा।
Oct 02, 2023, 2:03 PM IST

भारत बनाम चीनी ताइपे के बीच कबड्डी मैच जारी

कबड्डी में भारत बनाम चीनी ताइपे का महिला पूल बी मैच शुरू हो चुका है। चीनी ताइपे ने मैच के पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त ले ली है
Oct 02, 2023, 1:58 PM IST

मेंस हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मेंस हॉकी टीम का मुकाबला जारी है। भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के साथ 6-0 से आगे है। छठा गोल 28वें मिनट में हुआ। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और रोहिदास ने इसे आसानी से गोल में बदल दिया!
Oct 02, 2023, 1:00 PM IST

पीएम मोदी ने रोलर स्केटिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर दी बधाई

रोलर स्केटिंग के विमेंस 3000 मीटर रिले में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने टीम को बधाई दी है। पीएम ने लिखा, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी को बधाई। हमारी असाधारण महिला स्पीड स्केटिंग रिले टीम ने एशियाई खेलों में महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में उल्लेखनीय कांस्य पदक जीता है। उनका अटूट दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट टीम वर्क कई लोगों के लिए प्रेरणा है।'
Oct 02, 2023, 12:48 PM IST

भारत ने दो अक्टूबर को अब तक जीते तीन मेडल

एशियन गेम्स में भारतीय दल ने आज दो अक्टूबर को अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। पहला मेडल महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में आया, दूसरा मेडल मेंस स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में जीता, जबकि तीसरा मेडल वुमेंस डबल्स टेबल टेनिस में मिला है।
Oct 02, 2023, 11:44 AM IST

टेबल टेनिस में सुतीर्था-अयहिका ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

टेबल टेनिस में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मुखर्जी सिस्टर ऐसी पहली भारतीय जोड़ी बन गई गई हैं जिसने एशियन गेम्स में टेबल टेनिस की महिला डबल्स स्पर्धा में मेडल हासिल किया है।
Oct 02, 2023, 11:13 AM IST

मेडल गंवाने के बाद स्वप्ना बर्मन का बड़ा आरोप

स्वप्ना बर्मन ने ट्वीट कर लिखा, मैंने चीन के हांग्जो में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में एक ट्रांसजेंडर महिला के कारण अपना एशियाई खेलों का कांस्य पदक गंंवा दिया है। मैं अपना पदक वापस चाहती हूं क्योंकि यह हमारे एथलेटिक्स के नियमों के खिलाफ है। कृपया मेरी मदद करें और मेरा समर्थन करें।
Oct 02, 2023, 10:37 AM IST

महिला स्केटर्स को केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर महिला स्पीड स्केटिंग टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।'
Oct 02, 2023, 8:44 AM IST

400 मीटर हर्डल के फाइनल में पहुंची विथ्या रामराज

विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने पीटी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड चिह्न (55.42 सेकेंड) की बराबरी कर ली है
Oct 02, 2023, 8:25 AM IST

भारत ने पुरुषों की 800 मीटर रेस के फाइनल के लिए किया क्वॉलिफाई

मोहम्मद अफसल और कृष्ण कुमार ने पुरुषों की 800 मीटर रेस के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है।
Oct 02, 2023, 8:11 AM IST

पुरुषों की बाधा दौड़ में संतोष और यश फाइनल में पहुंचे

पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में संतोष कुमार और यशस पलाक्ष दोनों ही फाइनल में पहुंच गए हैं।
Oct 02, 2023, 7:59 AM IST

भारत ने पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

संदेश जेसी और सर्वेश अनिल कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दोनों 2.10 मीटर के साथ क्वालिफिकेशन में 9वें स्थान पर रहे।
Oct 02, 2023, 7:50 AM IST

भारत ने पुरुषों की स्पीड स्केटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के आर्यन पाल, आनंद कुमार, सिद्धांत और विक्रम ने पुरुषों की स्पीड स्केटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। टीम ने 3000 मीटर रिले में 4:10.128 के अविश्वसनीय समय के साथ यह मेडल हासिल किया है
Oct 02, 2023, 7:25 AM IST

स्केटिंग टीम ने जीता ब्रॉन्ज

भारत ने रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है। महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में संजना भटुका, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरत्जू कस्तूरी कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने 4:34:861 में दौड़ पूरी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+