IND vs BAN: हॉकी में भारत को मिली लगातार पांचवीं जीत, बांग्लादेश को 12-0 से हराया

India vs Bangladesh hockey: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान के बाद भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार जीत हासिल की। पाकिस्तान को 10-2 से हारने के बाद भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होना था। सोमवार यानी की 2 अक्टूबर को खेले गए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हारने का कारनामा किया।

सोमीफाइनल में मिली एंट्री: इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। ग्रुप पुल के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ कमल का प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से कुल 12 गोल दागे गए। दूसरी तरफ बांग्लादेश के खिलाड़ी पूरे मैच के दौरान एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सके। भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर आसान जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Asian Games 2023 1

अब तक 58 गोल किए: भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन एशियन गेम्स में कमाल कर रहा है। भारतीय टीम ने अब तक गुप पुल में कुल पांच मुकाबले खेले हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने उन सभी मुकाबले में जीत हासिल की है। भारत की तरफ से अभी तक खेले गए पांच मुकाबले में कुल 58 गोल दागे गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है और सेमीफाइनल में भी भारत जीत की सबसे बड़ी दावेदार बनकर जाएगी।

जीत में चमके भारतीय खिलाड़ी: भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अलावा मनदीप सिंह, अभिषेक, सुमित, अरुण कुमार और अमित रोहिदास ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। इन सभी खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को बांधे रखा और भारत को एकतरफा जीत दिला दी।

एशियन गेम्स में भारतीय टीम का सफर

पहला मैच: उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया।
दूसरा मैच: सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।
तीसरा मैच: जापान को 4-2 से हराया।
चौथा मैच: पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी।
पांचवां मैच: बांग्लादेश को 12-0 से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+