अफगानिस्तान के खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई, 26 साल के धाकड़ प्लेयर को किया गया लम्बे समय के लिए बैन

Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ी के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है। एंट्री करप्शन कानून का उल्लंघन करने के कारण ऐसा हुआ है और लम्बे समय के लिए इस खिलाड़ी को बैन करने का फैसला सुना दिया गया है। घरेलू क्रिकेट में मामला हुआ लेकिन खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुका है।

काबुल प्रीमियर लीग के दौरान उनको आईसीसी के एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई। आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन करने में मैच रिजल्ट, प्रोग्रेस, आचरण, अनुचित प्रभाव और प्रयास आदि शामिल हैं। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने इसानुल्लाह जनटी को पांच सालों के लिए बैन कर दिया है।

Ihsanullah Janat

इसानुल्लाह वेटरन अफगान क्रिकेटर नवरोज मंगल के भाई हैं। उन्होंने तीन टेस्ट मैच मुकाबले खेलने के अलावा सफेद गेंद क्रिकेट भी खेला है। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने कुल 16 मैचों में 307 रन बनाए हैं। एकमात्र टी20 मुकाबले में उनके बल्ले से 20 रन आए हैं।

काबुल प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में उनके बल्ले से रनों का अकाल देखने को मिला। शमशाद ईगल्स के लिए खेलते हुए इसानुल्लाह ने 4 मुकाबले खेलकर महज 72 रन बनाए थे। इसके अलावा टीम का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा था। शाह टीमों में ईगल्स अंतिम पायदान पर थी।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह खुलासा भी किया है कि करप्शन में संलिप्तता के लिए तीन अन्य प्लेयर्स की जांच की जा रही है। हालांकि इनकी जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है। जांच के बाद परिणाम क्या रहता है, यह देखने वाली बात है। एसीबी के अनुसार जांच के बाद इस पर मामला साफ़ हो पाएगा।

अफगानिस्तान की टीम अपने मुकाबले अब वापस भारत में खेलने वाली है। अफगानिस्तान को ग्रेटर नोएडा, कानपुर और लखनऊ के रूप में तीन स्टेडियम उनको बीसीसीआई की तरफ से दिए गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+