IND vs WI: भारत को वेस्टइंडीज से पहले ही वनडे में मिली हार, हार्दिक ने कहा- युवा टीम गलतियां करेगी
IND vs WI T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ब्रायन लारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग के दौरान 6 विकेट पर 149 रन बनाए।
इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 ही रन बना सकी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुकाबला कर रही टीम के लिए सिर्फ तिलक वर्मा ही चल पाए।

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, "हम चेज करते हुए सही जा रहे थे, और काफी आरामदायक स्थिति में थे। हमने कुछ गलतियां की जिनकी कीमत हमें खेल गंवाकर चुकानी पड़ी। जो ठीक है, एक युवा टीम गलतियां करेगी। हम साथ-साथ बढ़ेंगे। मैच हमारे कंट्रोल में था, जो इस खेल में पॉजिटिव पहलू रहा। अब हमें आने वाले चार बढ़िया मैचों का सामना करना होगा।
"T20 क्रिकेट में, अगर आप विकेट खोते हैं, तो किसी भी टारगेट का पीछा करना मुश्किल हो जाता है, यही हुआ। हालांकि, कुछ हिट्स से मोमेंटम को आपकी ओर पलटा जा सकता है। पर कुछ विकेटों को खोने पर, हमारे चेज पर उसका फर्क पड़ा।"
हार्दिक ने तीन स्पिनरों को खिलाने पर बताया कि ये फैसला हालातों को ध्यान में रखकर लिया गया। उन्होंने कहा, "हमें 2 कलाई के स्पिनरों (कुलदीप-चहल) को साथ खिलाना पसंद हैं। तीसरे स्पिनर अक्षर हैं, जो बैटिंग में भी कंपोनेंट ऐड करते हैं। हमें लगा कि ये सही कॉम्बिनेशन है।"
ये भी पढ़ें- WI vs IND: भारतीय टीम की हुई घनघोर बेइज्जती, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में अंतिम ओवर में रौंदा
हार्दिक ने मुकेश कुमार पर बात करते हुए कहा - "वेस्टइंडीज में जो 2 हफ्ते उन्होने बिताये हैं - जहां उन्हें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला है- ये बहुत अच्छा है। वो एक बढ़िया बंदे हैं। उनका दिल बहुत अच्छा है, वो टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने बैक टू बैक कुछ ओवर डाले और वो शानदार थे।
"इस मैच में एक और खिलाड़ी तिलक वर्मा ने डेब्यू किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। हार्दिक ने कहा, उनकी पारी शुरू करने का तरीका देखकर बहुत खुशी हुई। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कुछ छक्को के साथ शुरू करने का तरीका बुरा नहीं है। उनमें आत्मविश्वास और बेबाकी है। वो इंडिया के लिए चमत्कार करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications