'दोगले लोगों की दुनिया है, मैं भुगत चुकी हूं...', शमी की अलग हुई पत्नी हसीन जहां ने फिर कह दी ऐसी बात

Hasin Jahan: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से अलग हुईं उनकी पत्नी हसीन जहां अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। पिछले कुछ महीनों से हसीन जहां शमी पर कई तंज भरा पोस्ट और कमेंट कर चुकी हैं।

हसीन जहां का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट भी इसी ओर इशारा कर रहा है। इस पोस्ट में हसीन जहां दुनिया वालों को दोगला बोल रही हैं। इतना ही नहीं वो कह रही हैं कि, इन दोगलों की वजह से उनको काफी भुगतना पड़ा है।

Hasin Jahan

असल में हसीन जहां ने कथा वाचक और संत गौर गोपाल दास का एक वीडियो शेयर कर ये बातें कही हैं। इस वीडियो में गौर गोपाल दास कहते हैं, ''जिस दिन राम का राज्यअभिषेक होने वाला था। लोग सीता राम के जय-जयकार कर रहे थे। अयोध्या में हर कोई खुशी से झूम रहा था। आसमान में गुलाल उड़ाए जा रहे थे। लेकिन राम और सीता रो रहे थे...उन्हें खुशी नहीं थी...पता है क्योंकि....क्योंकि राम-सीता को जटायु के त्याग की याद आ रही थी। सीता को पता था कि अगर जटायु ना होते...तो वह अपने राम के साथ ना होगी। राम को पता था कि अगर जटायु ना होते... तो वे सीता को खोज नहीं पाते। हमारे लिए किसी के किए काम को भुला देना कितना आसान है। हम सुख में किसी के अच्छे कामों को भुला देते हैं।''

इसी वीडियो को शेयर कर हसीन जहां ने लिखा है कि, ''दोगले लोगों की दुनिया है गुरु जी। आप भला करो, आपको ही मार डालेंगे। मैं बहुत भुगत चुकी, दोगले लोगों की दोगलेपन। फिर भी भला ही करती हूं...क्योंकि मैं सबकुछ अल्लाह के लिए करती हूं।''

जानिए मोहम्मद शमी और हसनी जहां के रिश्ते के बारे में?

बता दें कि मोहम्मद शमी और हसनी जहां का तलाक केस चल रहा है। मोहम्मद शमी और हसनी जहां की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने 2014 में शादी की थी। इनकी शादी से एक बेटी भी है, जो हसीन जहां के साथ रहती हैं।

2011 में शमी और हसीन जहां की मुलाकात हुई थी। उस वक्त हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम की चीयरलीडर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

साल 2018 में हसीन जहां और शमी के रिश्ते खराब हो गए। हसनी जहां ने शमी पर मारपीट, घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और मैच फिक्सिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+