सालों बाद मंदिरा बेदी ने किया खुलासा, कहा-क्रिकेटर मुझे घूरते थे, लगने लगा था डर

सालों बाद मंदिरा बेदी ने किया खुलासा, कहा-क्रिकेटर मुझे घूरते थे, ऐसे जवाब देते थे जो....

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी प्रजेंटर मंदिरा बेदी ने सालों बाद एक इंटरव्यू में कई राज खोले हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है और बताया कि कैसे क्रिकेटर्स उनके साथ बुरा व्यवहार करते थे। उन्हें कई बार उन खिलाड़िय़ों से डर लगने लगता। खिलाड़ी उन्हें इस तरह से घूरते थे कि उन्हें डर लग जाता था। मंदिरा कहती हैं कि उन्हें मेरे सवाल बहुत बचकाने लगते थे। उनका व्यवहार मेरे प्रति अच्छा नहीं था।

 मंदिरा बेदी ने खोले राज

मंदिरा बेदी ने खोले राज

आपको बता दें कि 49 साल की मंदिरा बेदजी ने साल 2003 , 2007 में आईसीसी वर्ल्ड कप, 2004 और 2006 के चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के सीजन 2 के दौरान बतौर टीवी प्रजेंटर काम किया हैं। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने टीवी पर क्रिकेट शो को होस्ट किया और प्रजेंटर की भूमिका निभाई। सालों बाद मंदिरा ने अपनी इस भूमिका के बारे में बात की। पिंकविला के साथ इंटरव्यी के दौरान मंदिरा ने कहा कि क्रिकेटर्स का मेरे प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। वो उनसे अच्छे से व्यवहार नहीं करते थे। उन्हें घूर कर देखते थे और उनके सवालों का सही से जवाब तक नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को पंसद नहीं था कि मैं वहां क्रिकेट शो होस्ट करूं। कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा था कि मैं साड़ी पहनकर क्रिकेट शो को प्रजेंट करूं। उन्होंने कहा कि किसी ने मुझे गाइड नहीं किया, मुझे सवाल नहीं बताए । मुझे क्रिकेट की बारिकियां पता नहीं थी। मैं आम लोगों का प्रतिनिधित्व करने वहां गई थीं।

 चैनल ने किया सपोर्ट

चैनल ने किया सपोर्ट

मंदिरा ने इंटरव्यू के दौरा बताया कि कई बार तो ऐसा हुई कि उन्हें क्रिकेटरों से सवाल करने में डर लगता था। उनके सवालों को सुनकर कई क्रिकेटर सोचते थे 'ये क्या सवाल पूछ रही है' और अक्सर वो मेरे सवालों का जवाब भी नहीं देते थे। अगर जवाब दिया तो कुछ ऐसा बोल जाते जो मेरे सवाल से जुड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि वो अनुभव बहुत डराने वाला था। उन्होंने कहा कि इन सबके बीच चैनल हमेशा उनके समर्थन में खड़ा रहा। चैनल ने मेरा हौसला बढ़ाया और कहा कि हमने आपको 200 महिलाओं में चुनाव है। आपके दिमाग में जो भी सवाल हैं आप वो सब पूछिए। चैनल ने मेरा हौंसला बढ़ाया और कहा कि आपके भीतर टैलेंट हैं, तभी आप यहां है। आप आगे बढ़ें और खुद को साबित करें।

 छोटे बाल के कारण मिलने लगे निगेटिव रोल

छोटे बाल के कारण मिलने लगे निगेटिव रोल

साल 1994 में शांति सीरियल के जरिए अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाली मंदिरा ने कई शो और फिल्में की। कई रियलिटी शो को उन्होंने होस्ट किया। मंदिरा ने बताया कि पिक्सी हेयरकट के कारण उन्हें या तो पुलिस के रोल ऑफर हो रहे थे या निगेटिव रोल के ऑफर मिल रहे थे। मंदिरा ने कहा कि मैंने स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग जैसी चीजों से तंग आकर बाल काटने का फैसला किया। इस शॉर्ट हेयर के कारण मुझे मिलने वाले काम पर प्रभाव पड़ने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+