PKL 2024: प्रो कबड्डी लीग के सभी मैचों का कब और कहां होगा लाइव टेलीकास्ट, यहां जानें सभी डिटेल्स

PKL 2024 Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग 2024 के 11वें सीजन का आगाज 18 अक्टूबर से हो चुका है। हैदराबाद के प्रसिद्ध जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं फैंस टूर्नामेंट के सभी मैच कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन डबल हेडर के साथ शुरू हो रहा है। जिसमें तेलुगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स का पहला मुकाबला हैदराबाद में होगा, उसके बाद दबंग दिल्ली का मुकाबला यू मुंबा से होगा, जबकि पुणेरी पल्टन 19 तारीख को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

pkl season 11

पीकेएल के सभी मैच कब और कहां खेले जाएंगे?
यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 24 दिसंबर तक हैदराबाद, नोएडा और पुणे शहरों में खेला जाएगा। पीकेएल सीजन 11 के सभी 132 लीग स्टेज के मैच डबल हेडर के रूप में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, उसके बाद दूसरा मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा।

पीकेएल सीजन 11 के सभी मैच कहां देख सकते हैं?
पीकेएल सीजन 11 छह भाषाओं में उपलब्ध होगा- अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़- जिससे भारत भर के फैंस अपनी पसंदीदा भाषा में खेल का आनंद ले सकेंगे। हिंदी कमेंट्री के मैच स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होंगे। पीकेएल सीजन 11 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़िए- Pro Kabaddi League: किस टीम में कौन बना है कप्तान, PKL में सभी टीमों के कप्तानों की सूची

पीकेएल की सभी 12 टीमें कौन-कौन-सी हैं?
पुणेरी पल्टन, तेलुगू टाइटंस, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वॉरियर्स, यू मुंबा, हरियाणा स्टीलर्स, तमिल थलाइवाज, दबंग दिल्ली, गुजरात जायंट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धाज- लीग स्टेज में एक-दूसरे से दो बार खेलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+