Pro Kabaddi League: किस टीम में कौन बना है कप्तान, PKL में सभी टीमों के कप्तानों की सूची

PKL 2024, Full List of Captains: पटना पाइरेट्स के कप्तान की घोषणा के साथ ही प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन के लिए सभी टीमों को कप्तान मिल गया। सभी 12 टीमों ने टूर्नामेंट के लिए कमर कस ली है। पुणेरी पलटन डिफेंडिंग चैम्पियन हा, लिहाजा पुणेरी पलटन के ऊपर दबाव भी निश्चित रूप से रहने वाला है।

इस सीजन दबंग दिल्ली ऐसी टीम रही है, जिसने दो कप्तानों के नाम की घोषणा की है। यूपी योद्धाज ने दो उपकप्तान बनाए हैं। पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स के पास भी दो कप्तान थे। आगामी सीजन के लिए टीमों के नए कप्तानों में अनुभव को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।

pro kabaddi league

धांसू रेडार परदीप नरवाल इस बार यूपी योद्धाज के पास नहीं होंगे। उनको नीलामी में बेंगलुरु बुल्स ने खरीद लिया था। उनके अलावा पुणेरी पलटन की कप्तानी असलम इनामदार के हाथों में है। पटना पाइरेट्स के पास शुभम शिंदे बतौर कप्तान मौजूद रहेंगे। यूपी योद्धाज ने सुरेंदर गिल को कप्तानी सौंपी है।

तीन शहरों में होने वाली लीग का पहला चरण हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद नोएडा लेग के मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे अंत में पुणे लेग का आयोजन किया जाएगा। 18 अक्टूबर से शुरू हो रही लीग दिसम्बर अंत तक चलेगी। प्लेऑफ़ का शेड्यूल बाद में आएगा।

प्रो कबड्डी लीग 2024 के सभी कप्तान

दबंग दिल्ली केसी- आशु मलिक और नवीन कुमार
बेंगलुरु बुल्स- परदीप नरवाल
पटना पाइरेट्स- शुभम शिंदे
पुणेरी पलटन- असलम इनामदार
गुजरात जायंट्स- नीरज कुमार
यूपी योद्धाज- सुरेंदर गिल
तेलुगु टाइटंस- पवन सहरावत
यू मुम्बा- सुनील कुमार
जयपुर पिंक पैंथर्स- अर्जुन देशवाल
तमिल थलाइवाज- सागर राठी
हरियाणा स्टीलर्स- जयदीप दहिया
बंगाल वॉरियर्स- फजल अत्राचली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+