PKL 2022: रोमांचक मुकाबले में गुजरात को नहीं मिली जीत, यु मुंबा ने आखिरी मिनट में की वापसी

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। यू मुम्बा ने शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को गुजरात जाएंट्स को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। दोनों टीमों के बीच शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में जारी वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-8 का 63 वां मैच 24-24 की बराबरी पर समाप्त हुआ। यह इस सीजन में मुम्बा का पांचवां और कुल 13वां टाई मुकाबला है। एक समय जीत की स्थिति में दिखाई दे रही गुजरात की टीम को तीसरा टाई खेलना पड़ा। मुम्बा ने अब टाई मुकाबलों के मामले में तमिल थलाइवाज की बराबरी कर ली है। मुम्बा को इस मैच में वापसी कराने में वी. अजीत कुमार (8 अंक) के अलावा डिफेंडर रिंकू के हाई-5 का योगदान है। गुजरात के लिए अजय कुमार ने सात और राकेश नरवाल ने 6 अंक लिए।

चार मिनट के खेल के बाद गुजरात 5-1 से आगे था। सातवें मिनट में मुम्बा ने हालांकि दो अंक लेकर स्कोर 3-5 कर दिया। पांच के डिफेंस में अभिषेक डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन वह लपक लिए गए। स्कोर 6-3 हो गया था। फिर अजय डू ओर डाई रेड पर थे। लेफ्ट कार्नर ने गलती की और बोनस को मिलाकर स्कोर 8-3 हो गया था। यू मुम्बा ने हालांकि इसके बाद दो अंक लेकर स्कोर 5-8 कर दिया। फजल अतराचली ने हालांकि एचएस राकेश के खिलाफ फेल्ड टैकल लिया और फिर गिरीश एर्नाक ने अजीत को आउट कर स्कोर 10-5 कर दिया। एचएस राकेश अपनी अगली रेड पर फिसले और लाबी में चले गए। मुम्बा को अंक मिला। अभिषेक अब डू ओर डाई रेड पर थे। वह दो अंक लेकर फजल और अजीत को रिवाइव करने में सफल रहे।

और पढ़ें: बैटिंग कोच विक्रम राठौर पर भड़के आकाश चोपड़ा, भारत की खराब बल्लेबाजी का फोड़ा ठीकरा

फिर बारी राकेश नरवाल की थी। वह डू ओर डाई रेड पर थे और एक अंक लेकर लौटे। वापसी के बाद अजीत की पहली रेड नाकाम रही। स्कोर 12-8 था। मुम्बा के डिफेंस ने हालांकि राकेश को लपक इसकी भरपाई की। अगली रेड पर गुजराती डिफेंस ने अभिषेक को लपक लिया। गुजरात के नाम अब तक पांच सफल टैकल थे। हाफ टाइम से पहले की अंतिम रेड पर अजिंक्य कापरे ने बोनस लेकर स्कोर 10-13 कर दिया।

ब्रेक के बाद रिंकू ने अजय का शिकार कर डिफेंस को तीसरी सफलता दिलाई। फिर अजीत डू ओर डाई रेड पर गए और कप्तान सुनील को बाहर किया। राकेश नरवाल की अगली रेड पर रिंकू गलती कर गए। परवेश भैंसवाल ने अगले रेड पर अजीत को डैश कर दिया। फिर गुजरात के डिफेंस ने अभिषेक को तीसरी बार टैकल कर स्कोर 17-13 कर दिया। चार के डिफेंस में एचएस राकेश ने उड़ान भरने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। सुनील ने हालांकि कापरे के खिलाफ कोई गलती नहीं की। लीड 4 का हो गया था। राकेश ने रेड पर प्वाइंट लेकर लीड 5 का कर दिया। अब यू मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था। मोहसिन ने डू ओर डाई रेड पर बोनस लिया लेकिन लाबी में चले गए। फिर मुम्बा ने सुपर टैकल कर दो अंक लिए। स्कोर 17-20 हो गया था।

और पढ़ें: IND vs SA: विस्फोटक पारी के साथ धवन ने की टीम में वापसी, नाम की खास उपलब्धि

अजीत ने अगली रेड पर बोनस लिया। सुपर टैकल अब भी आन था। अजीत की अगली रेड पर अंकित ने गलती की। हालांकि राकेश नरवाल के खिलाफ फजल का टैकल फ्लॉप रहा। गुजरात 2 अंक से आगे थे। अजीत की अगली रेड पर मुम्बा को 2 अंक मिले औऱ स्कोर 21-21 हो गया। बीते 5 मिनट में मुम्बा को 5 अंक मिले हैं। अगली रेड पर रिंकू ने राकेश को लपक मुम्बा को लीड दिलाकर अपना हाई-5 भी पूरा किया। अब गुजरात के लिए सुपर टैकल आन था। हालांकि गुजरात ने फिर बराबरी कर ली। हादी ने अगली रेड पर अजीत को लपक स्कोर 23-22 कर दी। मुम्बा के डिफेंस ने डू ओर डाई रेड पर एचएस राकेश को लपक लिया।

अभिषेक ने फिर डू ओर डाई रेड पर सुनील को छूकर मुम्बा को लीड दिला दी। एक मिनट बचा था। गुजरात के लिए सुपर टैकल आन था। अभिषेक की रेड खाली गई। अगली रेड अजय की थी और वह एक अंक लेकर लौटे। स्कोर 24-24 था। 26 सेकेंड बचे थे। अभिषेक की मैच की आखिरी रेड खाली गई और इस तरह यह मुकाबला टाई रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+